प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 दिवसीय मलेशिया यात्रा, जानिए आतंकवाद, AI, सेमीकंडक्टर और कल्चरल इंटीग्रेशन को लेकर क्या हुई चर्चा, कितनी बनी बात?

Pm Modi Malaysia Visit

Pm Modi Malaysia Visit  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय मलेशिया दौरे पर हैं, यह दौरा दोनों देशों के आपसी रिश्ते को और मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है इस इस द्विपक्षीय मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का 2024 में दोनों देशों के रिश्तों को व्यापक रणनीति साझेदार का दर्जा मिलने के बाद यह पहला मलेशियाई दौरा है।

मलेशिया की राजधानी कुआलालांपुर पहुँचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने खुद मेलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम एयरपोर्ट गए थे। पीएम मोदी यहां भारतीयों से मिले। गौरतलब है कि प्राधानमंत्री की 2026 में यह पहली विदेश यात्रा है। आज यानि 8 फरवरी को दोनों देश के सुप्रीम नेताओं के बीच बातचीत भी हुई। दोनों ने तय किया कि उनकी दोस्ती सिर्फ कागजों में नहीं बल्कि जमीन पर भी सुपरफास्ट तरह से दिखेगी।

Pm Modi Malaysia Visit : दोस्ती को मिला ‘बूस्टर डोज’

पीएम मोदी के अनुसार, भारत और मलेशिया की पार्टनरशिप में अब नई गहराई और नई रफ्तार आएगी. उन्होंने पीएम अनवर इब्राहिम की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने इस रिश्ते को नई ऊर्जा दी है. दोनों नेताओं का विजन साफ है कि एक तरफ ‘विकसित भारत’ का संकल्प और दूसरी तरफ ‘समृद्ध मलेशिया’ का सपना. दोनों देश अब ‘स्ट्रैटेजिक ट्रस्ट’ यानी भरोसे के दम पर अपनी अर्थव्यवस्था को बदलने वाले हैं.

PM Modi malaysia Visit Day 2 : आतंकवाद पर करारा प्रहार

Pm Modi Malaysia Visit
Pm Modi Malaysia Visit (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों की सुरक्षा और आतंकवाद को लेकर बात रखी। पीएम मोदी के मुताबिक, भारत और मलेशिया अब मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ेंगे, खुफिया जानकारी शेयर करेंगे और समुद्र (मैरीटाइम) की सुरक्षा बढ़ाएंगे. पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि आतंकवाद पर भारत का स्टैंड एकदम कड़ा है-कोई समझौता नहीं और कोई दोहरा रवैया (Double Standards) नहीं.

PM modi in Malaysia : इतना ही नहीं

Pm Modi Malaysia Visit
Pm Modi Malaysia Visit (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

भारत ने मलेशिया के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर बनाने की बात कही यही। इसके अलावा आर्टफिशल इंटेलिजेंस और हेल्थ सेक्टर में भी पार्टनरशिप होगी। प्रधानमंत्री मोदी की ‘सीईओ फोरम’ से भी मुलाकात हुई। जिससे ट्रेड और इनवेस्टमेंट के रास्ते खोलने सकारात्मक बात हुई।

भारत और मलेशिया के बीच कुल 11 समझौतों पर मुहर लगी जिसमें से 11 समझौतों पर लगी मुहर जिसमें, सेमीकंडक्टर सहयोग, डिजिटल पेमेंट (NPCI और मलयेशिया के PAYNET के बीच), आपदा प्रबंधन (Disaster Management), करप्शन के खिलाफ लड़ाई, आयुर्वेद और हेल्थ में सहयोग प्रमुख हैं।

इसके अलावा दोनों दोस्तों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने के लिए नए कदम उठाने पर बात हुई जिसमें, यूनिवर्सिटी ऑफ मलाया में ‘थिरुवल्लुवर केंद्र’ बनेगा, मलेशियाई छात्रों के लिए खास स्कॉलरशिप शुरू की जाएगी,
फिल्मों और म्यूजिक के लिए एक नया ‘ऑडियो-विजुअल समझौता’ भी हुआ है.

यह भी पढ़ें – सरकार का नारा ‘किसान सर्वोपरि’, बावजूद संशय में क्यों किसान संगठन और विपक्ष? अमेरिका के साथ खेती और डेयरी को लेकर क्या हुई डील?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।