KSBKBT 2 Spoiler 8 Feb 2026: स्टार प्लस पर धमाल मचाने वाले सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की कहानी में बीते दिन देखे को मिला था कि मिहिर और तुलसी फैक्ट्री में देर तक रूकते हैं. वहीं, रणविजय तुलसी से अपना बदला लेने के लिए उसे मारने का प्लान बनाने लगता है. वो अपने प्लान में सुहास को भी शामिल कर लेता है और उसे फैक्ट्री भेज देता है. जहां सुहास प्लान के अनुसार तुलसी के लिए जाल बिछाना शुरू कर देता है, लेकिन मिहिर बीच में आकर तुलसी को बचा लेता है और वो खुद हादसे का शिकार हो जाता है. मिहिर के ऊपर एक भारी भरकम अलमारी गिर जाती है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Alert: तुलसी करेगी मिहिर की मदद
इसके बाद मिहिर को दर्द में कराहता देख तुलसी परेशान हो जाती है और रोने लगती है. ऐसे में हड़बड़ाहट के मारे तुलसी मदद के लिए आवाज लगती है, जिसके बाद फैक्ट्री के वर्कर तुलसी के पास आते हैं और फटाफट एम्बुलेंस को कॉल करते हैं. फिर जैसे ही वहां एम्बुलेंस पहुंचती है, वैसे ही मिहिर को अस्पताल के लिए रवाना किया जाता है.
KSBKBT 2 Maha Twist: मिहिर करेगा तुलसी से प्यार का इजहार

रास्ते में मिहिर जब दर्द से तड़प रहा होता है, तब वो तुलसी से अपने प्यार का इजहार भी कर देता है. लेकिन तुलसी को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा होता और वो मिहिर के साथ अस्पताल चली जाती है. वहीं रणविजय को जैसे ही ये पता चलता है कि मिहिर अस्पताल में है, वैसे ही वो बहुत खुश हो जाता है. वो कहता है कि मिहिर ने उसे बहुत परेशान किया है, ऐसे में अच्छा ही हुआ कि वो हादसे का शिकार हो गया, अब वो नहीं बच पाएगा.
KSBKBT 2 Spoiler 8 Feb 2026: सुहास से होगी बहुत बड़ी गलती

आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि सुहास ने रणविजय के कहने पर उसका प्लान तो पूरा कर लिया, लेकिन उससे बहुत बड़ी गलती हो गई. दरअसल वो अपनी घड़ी फैक्ट्री में ही कही गिरा आया है. वो घड़ी ऐसे में करण के बेटे को मिलने वाली है और सुहास अपनी गलती को सुधारने के लिए घड़ी ढूंढते हुए वापस फैक्ट्री में भी जानें वाला है. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या घड़ी सुहास और रणविजय को फंसाएगी या ये फिर से कोई नया प्लान बनाकर इस मुश्किल से बाहर आ जाएंगे.
Read More: Anupama बनेगी कोठारी हाउस की नौकरानी, क्या प्रार्थना के बच्चे को माही और गौतम मार पाएंगे?

















