Jahangirpuri Gas Heater Death : जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात गैस हीटर जलाने से कमरे में सो रहे 2 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मामला जहांगीर पूरी का है जहां सिगड़ी में मोमोज बनाने के चलते दोनों युवकों की मौत हुई। बता दें, सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है।
Jahangirpuri Gas Heater Death : कैसे हुई मौत

मृतकों की पहचान जहांगीरपुरी ई ब्लाक निवासी 18 वर्षीय मुसाफिक आलम और 30 वर्षीय रुखसाद आलम के रूप में हुई है। दोनों ही जहांगीरपुरी इलाके में मोमोज बनाने का काम करते थे। घटना वाली रात दोनों ने गैस पर मोमोज बनाने की सिंगड़ी रखी हुई थी, और गैस चालू कर रखी थी, देखते ही देखते दोनों सो गए और गैस चालू रही। दोनों के सोने के बाद लगातार गैस जलती रही और कमरे में जहरीली गैस भरती गई। सुबह पता चला कि दोनों युवक उठे ही नहीं और अचेत अवस्था में पाए गए, दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों युवक गैस हीटर का इस्तेमाल मोमोज बनाने के लिए करते थे। शुक्रवार रात हीटर जलाकर सो गए। इस दौरान कमरे में कार्बन-मोनोआक्साइड की मात्रा अधिक होने व आक्सीजन स्तर कम होने से इन दोनों की मौत हो गई।
Jahangirpuri Heater Death : मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, दोनों मृतकों की पहचान 18 वर्षीय मुसाफिक आलम और रुकसद आलम 30 वर्षीय के रूप में हुई है. दोनों बिहार के रहने वाले थे और रोजी-रोटी के लिए जहांगीरपुरी में किराए के कमरे में रहकर मोमोज बेचने का काम करते थे. रात के समय दोनों ने गैस आधारित मोमो स्टीमर या सिगड़ी पर मोमोज बनाए और बाद में गैस हीटर बंद किए बिना कमरे को अंदर से बंद कर सो गए. बंद कमरे में गैस के जहरीले धुएं का स्तर बढ़ता गया, जिससे दोनों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई.
Momo Vendor Death In Jahangirpuri : पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई
सूचना मिलने पर क्राइम टीम और FSL (Forensic Science Laboratory) की टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की. जांच में कोई रंजिश या साजिश नहीं मिली है। पुलिस शुरुआती जांच में यह मामला बंद कमरे में गैस के जहरीले धुएं के कारण हुई दुर्घटनात्मक मौत का प्रतीत होता है.
फिलहाल कानून के तहत इनक्वेस्ट की कार्रवाई की जा रही है. आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL की राय आने के बाद की जाएगी. पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। इस हादसे की जानकारी परिवार वालों को दे दी गई है।
यह भी पढ़ें – जनकपुरी की घटना पर सख्त दिल्ली सरकार, जल बोर्ड के 3 अधिकारियों पर गिरी गाज




















