Janakpuri Bike Accident Update: पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत के मामले में दिल्ली सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। इस घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए दिल्ली जल बोर्ड के तीन अधिकारियों—जूनियर इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर—को सस्पेंड कर दिया गया है। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने इसकी पुष्टि की और बताया कि दोषियों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।
3 officers suspended: घटनास्थल का दौरा, ठेकेदार पर भी गिरेगी गाज
मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को जनकपुरी में घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर पिछले तीन महीनों से काम चल रहा था और दोनों ओर बैरिकेड लगाए गए थे। रात में यहां एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था। उन्होंने कहा कि काम कर रही कंपनी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने इस हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है।
Janakpuri Accident News: रात में हुआ हादसा, जांच के आदेश (Janakpuri Bike Accident Update)
मंत्री ने बताया कि हादसे से पहले रात करीब पौने 12 बजे बाइक सवार ने अपने परिवार से फोन पर बात की थी। जनकपुरी के जोगिंदर सिंह मार्ग से गुजरते समय उसकी बाइक गड्ढे में गिर गई। परिवार ने रात में ही पुलिस को सूचना दी, लेकिन सुबह एक महिला ने गड्ढे में शव और बाइक देखी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली। मंत्री ने कहा कि ठेकेदार के दो कर्मचारी हादसे के बाद फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा और दिल्ली जल बोर्ड ने जांच के आदेश देते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।
यह भी पढ़ें :‘सख्त कार्रवाई होगी…’, जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय बाइकर की मौत, DJB ने दिए जांच के आदेश

























