Delhi Govt Action on Janakpuri Accident: पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में जोगिंदर सिंह मार्ग पर एक गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार देर रात हुई जब वह अपनी मोटरसाइकिल चला रहा था। मृतक का शव और उसकी मोटरसाइकिल 20 फुट गहरे गड्ढे में मिले। मोटरसाइकिल सवार एक प्राइवेट बैंक में काम करता था। अब इस मामले में दिल्ली सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड के साथ मिलकर सख्त कार्रवाई की है और अपने कर्मचारियों को आदेश जारी किए हैं।
Delhi Biker Death: दिल्ली जल बोर्ड ने जांच के दिए आदेश
Delhi government takes cognisance of the incident where a bike rider, Kamal Dhyan, died after falling into a deep pit by the Delhi Jal Board for repair work. Delhi Urban Development Minister to inspect the site on 7th February pic.twitter.com/8Aa34uhi5T
— ANI (@ANI) February 6, 2026
बाइकर का नाम विशाल बताया गया है। इस मामले को गंभीरता से देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर एक बयान जारी किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गढ़ा दिल्ली जल बोर्ड की एक वर्क साइट का हिस्सा था। शुक्रवार को जारी एक सोशल मीडिया पोस्ट में, दिल्ली जल बोर्ड ने जानमाल के नुकसान पर गहरा दुःख जताया है। मामले की तत्काल आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।

Delhi Jal Board Orders: DJB पर लापरवाही के आरोप

बयान में कहा गया, “5 फरवरी, 2026 की रात को जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के पाइपलाइन रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट की वर्क साइट पर एक दुखद हादसा हुआ। दिल्ली जल बोर्ड इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है और इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।” हालांकि DJB (दिल्ली जल बोर्ड) का दावा है कि सुरक्षा उपाय स्टैंडर्ड प्रोसीजर का हिस्सा हैं, लेकिन पीड़ित के दोस्तों और चश्मदीदों ने एजेंसी पर “घोर लापरवाही” का आरोप लगाया है। मृतक के दोस्तों का दावा है कि हादसे वाली रात गहरे गड्ढे के आसपास कोई रिफ्लेक्टिव बोर्ड, ब्लिंकर या सही बैरिकेड नहीं थे।
दिल्ली सरकार एक्शन मोड में

इस मामले में दिल्ली सरकार ने एक उच्च-स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है। कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जवाबदेही तय की जाएगी और ऐसी घटनाओं को दोबारा नहीं होने दिया जाएगा। मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया, “जनकपुरी लाइन पुनर्वास प्रोजेक्ट साइट पर हुए दुखद हादसे को गंभीरता से लिया गया है। दिल्ली जल बोर्ड ने घटना की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए एक उच्च-स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है।”
प्रवेश वर्मा ने मांगी रिपोर्ट

उन्होंने बताया कि कमेटी को दुर्घटना स्थल का तुरंत निरीक्षण व सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साइनेज और ट्रैफिक मैनेजमेंट की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी सुरक्षा नियमों के पालन की पुष्टि, जहां भी लापरवाही पाई जाए, जिम्मेदारी तय करने, सख्त सुधारात्मक और अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करने के लिए भी कमेटी को निर्देश दिए गए हैं। मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि कमेटी से शाम तक एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
Delhi Govt Action on Janakpuri Accident: घटनास्थल पहुंचे शिक्षा मंत्री आशीष सूद
गृह और शिक्षा मंत्री आशीष सूद शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “जोगिंदर सिंह मार्ग पर जल बोर्ड के चल रहे काम के दौरान गड्ढे में गिरकर एक युवक की दुखद मृत्यु से मैं बहुत आहत हूं। मैं घटनास्थल पर था और मृतक के परिवारजनों से मिला हूं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूरी सरकार इस दुख की घड़ी में इस परिवार के साथ खड़ी है। घटना की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।”
यह भी पढ़ें : प्रशासन की लापरवाही से गहरे गड्ढे में गिर कर बाइकर की मौत, तड़पता रहा रातभर, नोएडा हादसे की दिलाई याद























