सर्दियों में डैंड्रफ और बालों के झड़ने से हैं परेशान? इन 5 असरदार घरेलू नुस्खों से पाएं राहत

Summary :

Home Remedies for Dandruff: सर्दियों में बालों का झड़ना एक आम समस्या हो जाती है। साथ ही बालों में डैंड्रफ होना भी बालों के झड़ने और डैमेज होने का कारण होता है। यह न केवल देखने में खराब लगता है, बल्कि खुजली और जलन भी पैदा करता है। एक्स्ट्रा ऑयल, ड्राई स्किन, स्ट्रेस, गलत डाइट और गंदगी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। बाजार में डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए कई महंगे हेयर शैंपू, सीरम और ऑयल उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे Dandruff Hatane Ke Gharelu…

Home Remedies for Dandruff: सर्दियों में बालों का झड़ना एक आम समस्या हो जाती है। साथ ही बालों में डैंड्रफ होना भी बालों के झड़ने और डैमेज होने का कारण होता है। यह न केवल देखने में खराब लगता है, बल्कि खुजली और जलन भी पैदा करता है। एक्स्ट्रा ऑयल, ड्राई स्किन, स्ट्रेस, गलत डाइट और गंदगी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। बाजार में डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए कई महंगे हेयर शैंपू, सीरम और ऑयल उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे Dandruff Hatane Ke Gharelu Nuskhe हैं, जिसे अपनाकर आप डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies for Dandruff: डैंड्रफ हटाने के घरेलु उपाय

1. नीम के पत्ते

what causes dandruff
what causes dandruff (Source: social media)

नीम की पत्तियों में एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसैप्टिक गुण होते हैं, जो स्कैल्प को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करते हैं। डैंड्रफ को हटाने के लिए आप नीम की पत्तियों को पानी में उबालें और इस पानी से अपने बालों को नियमित रूप से धोएं। इसके अलावा आप नीम की पत्तियों को दही के साथ मिलाकर स्कैल्प पर भी लगा सकते हैं। इससे कुछ ही दिनों में आपको फायदा देखने को मिल जाएगा।

2. मेथी के दाने

 

dandruff hatane ke upay
dandruff hatane ke upay (Source: social media)

डैंड्रफ को हटाने के लिए मेथी का नुस्खा बहुत ही ज्यादा असरदार माना जाता है। इसके लिए आप मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रख दें और फिर अगले दिन पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को दही में मिलाएं और इसमें 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण मिला दें। अब इस पूरे मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और 1 घंटे बाद शैंपू की मदद से धो दें। ऐसा करने से आपको डैंड्रफ से तुरंत छुटकारा मिल सकता है।

3. नारियल तेल और नींबू का रस

Home Remedies for Dandruff
Home Remedies for Dandruff (Source: social media)

इसके लिए आप 2 चम्मच नारियल तेल को अच्छे से गर्म करें और फिर इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिला दें। अब इस तेल को अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। इसको आप हेयरवॉश करने से 2 घंटे पहले या रात को सोने से पहले भी लगा सकते हैं। ऐसा हफ्ते में 1 बार लगातार करने से आपको फायदा देखने को मिल सकता है। दरअसल, नारियल तेल स्कैल्प को हाईड्रेट करेगा और नींबू में मौजूद विटामिन सी डैंड्रफ से लड़ने में मदद करेगा।

4. एलोवेरा

Dandruff Hatane Ke Gharelu Nuskhe
Dandruff Hatane Ke Gharelu Nuskhe (Source: social media)

डैंड्रफ को हटाने के लिए ये सबसे ज्यादा कॉमन घरेलू नुस्खा है। इसके लिए आप 1 कप एलोवेरा जेल में 2 चम्मच अरंडी के तेल को मिला दें। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे सोने से पहले अपने बालों में लगाएं और सुबह धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपको असर दिखने लगेगा। साथ ही इससे सिर की खुजली भी खत्म हो जाएगी।

5. आंवला

what causes dandruff
what causes dandruff (Source: social media)

आंवले में विटामिन सी और एंटीबैक्टीरियल गुण होती हैं, जो रूसी को हटाने में मदद करती है। इसके लिए आप 2 चम्मच आंवला पाउडर, 2 चम्मच तुलसी की पत्ती को पानी के साथ मिलाकर एक हेयर मास्क तैयार कर लें। अब इस हेयर मास्क को अपने बालों के स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें। इससे भी डैंड्रफ खत्म हो सकता है।

Also Read: सर्दियों में झाड़ू जैसे दिखने वाले रूखे बालों को कहें Bye-Bye! 6 Effective Hair Care Tips से बालों को बनाएं Soft, Shiny और Bouncy!

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।