दरभंगा में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, आक्रोशित भीड़ ने जमकर किया प्रदर्शन, आरोपी को भीड़ के हवाले करने की मांग

Darbhanga Rape Murder Case

Darbhanga Rape Murder Case: बिहार के दरभंगा में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा फुट पड़ा है। लोगों ने आरोपी को छीनकर खुद सजा देने की मांग करते हुए खूब प्रदर्शन किया। घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल है, जिसको देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, देर रात SSP ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

Darbhanga Rape Murder: तालाब किनारे मिला बच्ची का शव

Darbhanga Rape Murder Case
Darbhanga Rape Murder (Image- Social Media)

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची देर शाम से लापता थी, परिवार वाले पूरी रात उसे ढूंढते रहे और पुलिस को भी सूचित किया। जब बच्ची रात तक घर नहीं लौटी, तो आस-पास के लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। सुबह कुछ लोगों को तालाब किनारे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर वहां किनारे बच्ची का खून से लथपथ शव मिला। ग्रामीण ने आशंका जताई कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया है और फिर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बच्चियों ने की आरोपी की पहचान

शुरुआती जांच में पता चला कि तीन बच्चियां गांव में तालाब किनारे खेल रही थी। सभी की उम्र करीब 6,7 साल थी। आरोपी ने बच्चियों को पकड़ना चाहा, तो एक बच्ची उसके हाथ आ गई। आरोपी बच्ची को उठाकर अंधेरे में लेकर गया और रेप कर हत्या कर दी। दो बच्चियां वहां से भाग निकली। जब घटना की चर्चा हुई, तो बच्चियों ने कहा कि हम उसको पहचानते हैं। उसके बाद पुलिस ने बच्चियों को पास में लगे सीसीटीवी फुटेज से कुछ लोगों के चेहरे दिखाए, जिसमें बच्चियों ने आरोपी को पहचान लिया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, उसके कपड़ों पर खून के धब्बे भी थे।

प्रदर्शन में हुई पत्थरबाजी

Darbhanga Rape Murder Case
Darbhanga Rape Murder Case (Image- Social Media)

इस घटना के बारे में सुनते ही सैकड़ों की भीड़ सड़कों पर उतर आई। लोगों ने आरोपी को पुलिस से भीड़ के हवाले करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दरभंगा के मुख्य सड़क को सुंदरपुर बेला मंदिर के पास जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ता देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हालांकि, पुलिस लोगों को समझा बुझा कर शांत किया और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी लोग शांत नहीं हुए। लोगों ने पुलिस पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने विवाद रोकने के लिए लाठी चार्ज कर दिया।

Bihar Crime News: जांच में जुटी पुलिस टीम

एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने बताया कि 6 वर्षीय बच्ची की लाश मिली है। हम लोग इस घटना की जांच कर रहे हैं, सभी जांच टीम को मौके पर बुलाया गया है। बच्ची के परिजनों का कहना है कि बच्ची देर शाम से ही लापता थी, बहुत खोजबीन के बाद तालाब के पास उसका खून से लथपथ शव मिला है। उन्होंने दावा किया कि बच्ची के देखने से पता चल रहा था कि किसी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: सरकार का नारा ‘किसान सर्वोपरि’, बावजूद संशय में क्यों किसान संगठन और विपक्ष? अमेरिका के साथ खेती और डेयरी को लेकर क्या हुई डील?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।