Babar Azam set to be Dropped: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के ऊपर टीम से बाहर होने की तलवार फिर लटक गई है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में ये खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौट गए. बाबर के आउट होने के बाद उनकी टीम संकट में घिर गई.
वो तो भला हो फहीम अशरफ का. जिन्होंने टीम को आखिर में जीत दिला दी. मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कप्तान सलमान अली आगा ने बाबर को ड्रॉप करने की बात कही. जिसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई.
Babar Azam set to be Dropped: बाबर आजम को लेकर सलमान आगा का बड़ा बयान

बाबर आजम एक बार फिर चर्चाओं में हैं. नीदरलैंड के खिलाफ फ्लॉप होने पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. बाबर उन चुनिंग प्लेयर्स में से हैं. जिनकी बात उनके रन न बनाने पर अधिक होती है. फिर से वही देखने को मिल रहा है. टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मैच में उनका बल्ला खामोश रहा है. यही वजह रही कि 148 रनों का साधारण सा लक्ष्य भी पाकिस्तान के लिए पहाड़नुमा साबित हुआ. मैच के बाद कप्तान सलमान अली आगा प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे.
जहां एक जर्नलिस्ट ने उनसे पूछा- ‘क्या बाबर आजम को ड्रॉप करके ख्वाजा नफे को खिलाया जा सकता है जिनके साथ गलत हो रहा है? इससे पाकिस्तान 200 रनों के आंकड़े को छू सकेगा.’
इसके जवाब में आगा ने कहा, ‘हम हर मुकाबले में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतरेंगे. अगर हमें लगेगा कि बाबर या कोई और सीनियर प्लेयर टीम में फिट नहीं बैठ रहा तो उसे बाहर बिठा देंगे.’
नीदरलैंड के खिलाफ फ्लॉप रहे पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज

नीदरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में पाकिस्तान को बाबर आजम से काफी उम्मीदें थीं. हालांकि ये खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौट गए. राइट हैंड बैट्समैन 18 गेंदों पर 15 रन बनाकर चलते बने. जिसमें एक चौका शामिल रहा. बाबर ने बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा दिया.
यूएसए के खिलाफ इस दिन होगा अगला मुकाबला

पाकिस्तान टूर्नामेंट में अपना दूसरा मुकाबला यूएसए के साथ खेलेगी. जिसका आयोजन 10 फरवरी को किया जाएगा. श्रीलंका में स्थित कोलंबो इस मैच की मेजबानी करेगा.
Read More: भारत ने धमाकेदार जीत के साथ शुरू किया अभियान, वर्ल्ड कप के पहले मैच में USA को 29 रन से चटाई धूल




















