वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने हस्बैंड को क्यों बोला- तू MMS बना, जानें पूरा मामला

Summary :

Chandrika Dixit Exposed Husband: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों लाइमलाइट में हैं, क्योंकि उनकी पर्सनल लाइफ में हलचल मची हुई है. कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि उनके पति युगम गेरा संग चंद्रिका के रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं. चंद्रिका का आरोप है कि उनके पति ने उन्हें धोखा दिया है. वहीं, युमग ने भी ये दावा किया है कि चंद्रिका का अफेयर चल रहा है. ऐसे में रिश्ते को लेकर चल रहे इस विवाद में चंद्रिका और उनके पति लगातार एक दूसरे पर कीचड़ उछालने से बाज नहीं आ रहे हैं.…

Chandrika Dixit Exposed Husband: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों लाइमलाइट में हैं, क्योंकि उनकी पर्सनल लाइफ में हलचल मची हुई है. कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि उनके पति युगम गेरा संग चंद्रिका के रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं. चंद्रिका का आरोप है कि उनके पति ने उन्हें धोखा दिया है. वहीं, युमग ने भी ये दावा किया है कि चंद्रिका का अफेयर चल रहा है. ऐसे में रिश्ते को लेकर चल रहे इस विवाद में चंद्रिका और उनके पति लगातार एक दूसरे पर कीचड़ उछालने से बाज नहीं आ रहे हैं. लेकिन इसी बीच अब चंद्रिका ने पति के लगाए आरोपों का जवाब दिया है.

Chandrika Dixit Revealed MSS Video: पति युगम गेरा के MMS को चंद्रिका ने किया एक्सपोज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chandrika Gera (@chandrika.dixit)

दरअसल हाल ही में चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पति युगम गेरा पर भड़कती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में पहले तो चंद्रिका के मुंह पर पट्टी बंधी दिखाई देती है, फिर वो खुद ही उस पट्टी को खोलकर कहती हैं कि, ‘इतने बुरे दिन भी नहीं आए मेरे’. इसके बाद चंद्रिका अपने फोन में पति की चैट दिखाते हुए कहती हैं- ‘तुझे मेरी करनी अय्याशी लग रही है और तू क्या कर रहा था, दो-दो लड़कियों के साथ कार में. तू MMS बना, वीडियो बना. मुझे फर्क नहीं पड़ता, दफा हो जा.’

Chandrika Dixit Exposed Husband
Chandrika Dixit Exposed Husband (Source: Social Media)

आगे अपनी बात जारी रखते हुए वड़ा पाव गर्ल कहती हैं कि ‘दुकान का एक्सेस और तू…दोनों ही नहीं चाहिए मुझे. निकल यहां से और क्या कह रहा है कि तूने मुझे बनाया है? मैंने तुझे रोड से उठाकर महल में बैठाया है, वरना आज भी रैपिडो चला रहा होता. मुंह मत खुलवा मेरा. ‘

Chandrika Dixit News: पति युगम ने दिया था चंद्रिका को जवाब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yugam gera (@gera__sahab)

इससे पहले चंद्रिका के चीटिंग के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए उनके पति ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि चंद्रिका आज जितनी भी फेमस हैं वो सिर्फ उन्हीं की वजह से हैं. युगम ने कहा कि उन्हीं की वजह से चंद्रिका दिल्ली में वड़ा पाव की दुकान खोल पाईं. युगम ने ये भी कहा कि वो चंद्रिका को किसी भी हाल में दुकान का एक्सेस नहीं देंगे, क्योंकि दुकान उनकी है.

Chandrika Dixit Exposed Husband
Chandrika Dixit Exposed Husband (Source: Social Media)

चंद्रिका पर भड़कते हुए उनके पति ने कहा था कि, ‘चंद्रिका तू मुझसे इस दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी. चाहे पेज का ले लेगी, लेकिन इस दुकान का कभी नहीं ले पाएगी, क्योंकि ये दुकान मैंने बनाई है. तुझे भी बनाने वाला मैं ही हूं. इस बात को ध्यान रखियो.’

Chandrika Dixit Exposed Husband: चंद्रिका और युगम दोनों एक दूसरे को कर रहे हैं चीट?

Chandrika Dixit Exposed Husband
Chandrika Dixit Exposed Husband (Source: Social Media)

उन्होंने चंद्रिका पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि चंद्रिका, जिस शख्स के साथ रील वीडियो शेयर कर रही हैं. उनके साथ उनका अफेयर चल रहा है. फिर युगम ने गुस्से में कहा था कि ‘तू चाहे जिसके साथ भी घूम, जिस मर्जी को अपना नया आशिक बना. मुझे फर्क नहीं पड़ता. लेकिन कल को वो अगर मुझे इस दुकान पर दिख गया ना, तो उसकी टांगे तोड़ दूंगा.’

वहीं, दूसरी ओर चंद्रिका कहना है कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है और उनके पास कई सबूत भी हैं. चंद्रिका ने एक वीडियो में पति की किसी महिला संग तस्वीरें भी दिखाई थीं. लेकिन अब चंद्रिका खुद किसी मिस्ट्री मैन के साथ वीडियो बनाती दिखाई दे रही है. उन्होंने फाइनली इन लव वाली स्टेरी भी अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर लगाई है. अब ऐसे में इन दोनों पति-पत्नी में से कौन कितना सच बोल रहा है और कौन कितना नहीं, ये तो वक्त आने पर ही पता चल पाएगा. मगर कपल के बीच चल रही ये लड़ाई अब सोशल मीडिया से लेकर आम आदमी के बीच गॉसिप का एक अच्छा टॉपिक बन चुकी है.

Read More: Battle Of Galwan की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, जानें क्या है सलमान खान का प्लान

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।