Kanpur Lamborghini Car Accident: कानपुर की सड़क पर मशहूर तम्बाकू कोरोबारी का बेटा ने लैम्बोर्गिनी कार से तांडव मचा दिया है। भारी नशा और पैसों की सनक में लग्जरी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पहले ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी और फिर मोटरसाइकिल सवार को भी तेज टक्कर में 10 फीट उपर उछाल दिया जिसमें लगभग 6 लोग घायल हो गए है। पुलिस के अनुसार लग्जरी कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी और कई पैदल यात्री घायल हो गए। घटना में शामिल वाहन को ग्वाल्टोली पुलिस स्टेशन ने जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Kanpur Lamborghini Car Accident

अधिकारियों ने बताया कि कानपुर के वीआईपी रोड पर एक तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा का बेटा शिवम चला रहा था और तेज रफ्तार लैम्बोर्गिनी कार ने पैदल यात्रियों और एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे कई लोग घायल हो गए। लग्जरी कार के चालक को बाउंसरों ने खिड़की से निकालकर दूसरी कार में बिठाकर ले गए। वहीं पुलिस ने लैम्बोर्गिनी कार को पुलिस स्टेशन ले जाया गया है औऱ जांच की जा रही है।
Kanpur Car Crash

इस भीषण सड़क हादसे के बाद बताया जा रहा है कि शिवम भारी नशे में था और खुद कार को चला रहा था। इस घटना के बाद ग्वालटोली थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पीड़ितों के बयान पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। भीड़ का बढ़ता आक्रोश देखकर पुलिस ने शिवम को बचाया और घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस लग्जरी कार की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है।
ALSO READ: शिमला शहरी के नव नियुक्त अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने किया पदभार ग्रहण


Download Android App
Download iOS App




