कौन है जिमी लाई, जिसे हांगकांग की एक अदालत ने सुनाई 20 साल की सजा?

Summary :

Jimmy Lai Hong Kong : हांगकांग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक उद्योगपति जिमी लाई को दिसंबर में राष्ट्रीय सुरक्षा अपराधों का दोषी ठहराए जाने के बाद 20 साल जेल की सज़ा सुनाई है. ब्रिटिश पासपोर्ट रखने वाले जिमी लाई पर राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत विदेशी ताक़तों के साथ साज़िश रचने के दो आरोप थे. इसके अलावा, औपनिवेशिक-युग के एक अलग क़ानून के तहत, उनके एप्पल डेली अख़बार में देशद्रोही कॉन्टेंट पब्लिश करने का एक आरोप था. बता दें, एप्पल डेली अख़बार अब बंद चुका है. उन्हें पहले ही दो मामलों में धोखाधड़ी और गैर-क़ानूनी सभाओं में शामिल होने…

Jimmy Lai Hong Kong : हांगकांग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक उद्योगपति जिमी लाई को दिसंबर में राष्ट्रीय सुरक्षा अपराधों का दोषी ठहराए जाने के बाद 20 साल जेल की सज़ा सुनाई है.

ब्रिटिश पासपोर्ट रखने वाले जिमी लाई पर राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत विदेशी ताक़तों के साथ साज़िश रचने के दो आरोप थे.

इसके अलावा, औपनिवेशिक-युग के एक अलग क़ानून के तहत, उनके एप्पल डेली अख़बार में देशद्रोही कॉन्टेंट पब्लिश करने का एक आरोप था. बता दें, एप्पल डेली अख़बार अब बंद चुका है.

उन्हें पहले ही दो मामलों में धोखाधड़ी और गैर-क़ानूनी सभाओं में शामिल होने के लिए जेल हो चुकी है. जिमी लाई ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है. कुछ लोग लाई को ‘हीरो’ मानते हैं और कुछ उन्हें ‘गद्दार’ कहते हैं. लाई के परिवार ने जेल में उनकी बिगड़ती सेहत के बारे में बार-बार चिंता जताई है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि उनका स्वास्थ्य अच्छा है और उनके अधिकारों की “पूरी तरह से रक्षा” की जा रही है.

Jimmy Lai Hong Kong : कौन है जिमी लाई

Jimmy Lai Hong Kong
Jimmy Lai Hong Kong (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

 

लाई ची-यिंग, जिन्हें जिमी लाई के नाम से भी जाना जाता है, एक ब्रिटिश-हांगकांग व्यवसायी और राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने एशियाई कपड़ों के खुदरा विक्रेता जियोर्डानो, हांगकांग में सूचीबद्ध मीडिया कंपनी नेक्स्ट डिजिटल (पूर्व में नेक्स्ट मीडिया) और अब बंद हो चुके अखबार एप्पल डेली की स्थापना की।

वे हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक खेमे, विशेष रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख योगदानकर्ताओं में से एक हैं। हालाँकि उन्हें हांगकांग के एक राजनीतिक व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, वे 1996 से ब्रिटिश नागरिक हैं।

Jimmy Lai 20 Years Jail : क्या हैं आरोप

Jimmy Lai Hong Kong
Jimmy Lai Hong Kong (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

लाई एक कला संग्राहक भी हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के एक प्रमुख आलोचक, जिन्होंने 2019-2020 के हांगकांग विरोध प्रदर्शनों के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस, विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन से मुलाकात की थी, लाई को 10 अगस्त 2020 को हांगकांग पुलिस बल द्वारा क्षेत्र के नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई की व्यापक आलोचना हुई।

लाई को 12 अगस्त को जमानत मिल गई, लेकिन 3 दिसंबर को लाई पर धोखाधड़ी का आरोप लगा और उनकी जमानत रद्द कर दी गई। अदालत ने लाई को अप्रैल 2021 तक जेल में रखने का फैसला किया, जो लाई की पहली हिरासत थी।

Jimmy Lai Sentencing : हांगकांग के शासन पर विवाद

 

Jimmy Lai Hong Kong
Jimmy Lai Hong Kong (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

आपको बता दें, हांगकांग दुनिया के सबसे विवादित जगहों में से एक मानी जाती हैं, यह पहले यूके के कब्जे में था, यह विवाद 1984 में चीन यूके के बीच संयुक्त घोषणापत्र पर हुए हस्ताक्षर के बाद और बढ़ने लगा। इसमें तय किया गया कि हांगकांग 1997 से चीन का आधिकारिक हिस्सा बन जाएगा। हालांकि इस घोषणापत्र में हांगकांग के लोगों की कोई राय नहीं ली गई, वे चीन के साथ रहना चाह रहे हैं या स्वतंत्र होना चाह रहे हैं।

हांगकांग को स्वतंत्र बनाए जाने को लेकर कुछ हल्कों में समय समय पर आवाज उठती रही हैं। इसे चीनी कम्युनिस्ट सरकार द्वारा दबा दिया जाता है। सरकार का मानना है कि ये विरोध पश्चिमी देशों के समर्थन से कराए जा रहे हैं जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन माना जाता है। दरअसल जिमी लाई के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मामले जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें – जापान में सनाए ताकाइची की रिकॉर्डतोड़ जीत, 316 सीट हासिल कर बनाई सरकार

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।