Japan Election Results: जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) की लहर देखने को मिली है जहां आम चुनाव में पार्टी ने प्रतिनिधि सभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है, जिससे प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को अपनी रूढ़िवादी नीतिगत एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए निर्णायक जनादेश मिल गया है। बता दें कि 465 सदस्यीय निचले सदन में 310 सीटों का दो-तिहाई बहुमत हासिल करने से एलडीपी को संवैधानिक संशोधन करने और कानून पारित करने का अधिकार मिल जाता है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद LDP जापान में ऐसा बहुमत हासिल करने वाली पहली पार्टी है। इस शानदार जीत के बाद PM मोदी समेत कई वैश्विक नेताओं ने बधाई दी है।
Japan Election Results

इस शानदार जीत से पार्टी की चुनाव-पूर्व 198 सीटों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है और इसका श्रेय ताकाइची की व्यक्तिगत लोकप्रियता को दिया गया है। एलडीपी और उसकी गठबंधन सहयोगी, जापान इनोवेशन पार्टी (जेआईपी), मिलकर संसद में अपना दबदबा कायम करेंगी, जिससे अक्टूबर में पदभार संभालने के बाद ताकाइची की स्थिति और मजबूत होगी।
PM Modi Greets Japan PM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने को जापान के आम चुनाव में जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और उनके गठबंधन को भारी जीत के लिए बधाई दी, जिसे उन्होंने ऐतिहासिक बताया और उनके नेतृत्व की प्रशंसा की। वहीं PM मोदी ने सनाए ताकाइची, प्रतिनिधि सभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में भारत और जापान की मित्रता को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।
Sanae Takaichi Victory Speech

जीत की घोषणा के बाद एक टेलीविजन कार्यक्रम में ताकाइची ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादों को लगातार पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करना हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वह मौजूदा मंत्रिमंडल को काफी हद तक बरकरार रखेंगी, जिसे चार महीने से भी कम समय पहले गठित होने के बाद से जनता का अपेक्षाकृत मजबूत समर्थन प्राप्त है। वहीं इसके सह-नेता योशिहिको नोडा और तेत्सुओ सैतो ने हार के बाद संभावित इस्तीफे के संकेत दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App




