दिल्ली में देर रात फैली सनसनी, पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, जांच में जुटी पुलिस

Summary :

Peeragarhi Flyover Bodies Found: दिल्ली में ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार खड़ी थी जिसमें 3 लोग बेसुध पड़े थे पुलिस को लगभग 15:50 बजे पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि फ्लाईओवर की सर्विस लेन के पास एक कार के अंदर तीन व्यक्ति बेहोश पड़े हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार का लॉक खुलवाकर तीनों शवों को बाहर निकाला जिसमें 2 शव पुरुष और 1 महिला का शव था। तीनों शवों को पोस्मार्टम के लिए भेज…

Peeragarhi Flyover Bodies Found: दिल्ली में ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार खड़ी थी जिसमें 3 लोग बेसुध पड़े थे पुलिस को लगभग 15:50 बजे पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि फ्लाईओवर की सर्विस लेन के पास एक कार के अंदर तीन व्यक्ति बेहोश पड़े हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार का लॉक खुलवाकर तीनों शवों को बाहर निकाला जिसमें 2 शव पुरुष और 1 महिला का शव था। तीनों शवों को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Peeragarhi Flyover Bodies Found

Peeragarhi Flyover Bodies Found
Peeragarhi Flyover Bodies Found

पुलिस ने बताया कि राजधानी में पीरगढ़ी फ्लाईओवर पर एक कार में तीन लोग मृत पाए गए। मृतकों की पहचान रणधीर, शिवनरेश और लक्ष्मी के रूप में हुई है। इनमें से एक व्यक्ति वाहन का मालिक भी है। दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर दो पुरुषों और एक महिला के तीन शव मिले। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह आत्महत्या का मामला है।

पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने एएनआई को बताया कि जांच जारी है और कार में तीन शवों के बारे में सूचना मिली, जिनमें से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। पुलिस ने बताया कि शवों पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं हैं और प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह आत्महत्या का मामला है।

Delhi Peeragarhi Flyover Case

Peeragarhi Flyover Bodies Found
Peeragarhi Flyover Bodies Found

इस सनसनी खेज मामले में दहशत फैल गई है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फोंरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाने शुरू कर दिए है। बता दें कि टाटा की टिएगो कार में तीन लोगों की लाश मिली है और माना जा रहा है कि तीनों ने किसी कारण से आत्महत्या की होगी क्योंकि पुलिस के अनुसार यह लूटपाट का मामला नहीं है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही सभी जानकारी सामने आएगी, फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ALSO READ: जनकपुरी हादसा: AAP नेता सौरभ भारद्वाज पहुंचे मृतक कमल ध्यानी के घर, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।