Battle Of Galwan की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, जानें क्या है सलमान खान का प्लान

Battle Of Galwan Release Date Postponed

Battle Of Galwan Release Date Postponed: बॉलीवुड के भाईजान यानि कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म को लेकर लोगों में भी काफी बज बना हुआ है. सलमान ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है और फैंस को वो फिल्म के जरिए अपने एक नए किरदार से रुबरू करवाने वाले हैं. लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म पोस्टपोन हो सकती है. अभी तक फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन री-शूट की वजह से फिल्म के पोस्टपोन होने के चांसेस बन रहे हैं.

Salman Khan New Movie: पोस्टपोन होगी सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान?

Battle Of Galwan Release Date Postponed
Battle Of Galwan Release Date Postponed (Source: Social Media)

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बैटल ऑफ गलवन 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन शूट अभी तक पूरा नहीं हुआ है और री-शूट उम्मीद से ज्यादा समय ले रहा है. तो ऐसे में सोमवार 9 फरवरी से एक हफ्ते का शेड्यूल तय किया गया है. ये शूट Golden Tobacco फैक्ट्री मुंबई में होगा, ये शएड्यूल पूरा होने के बाद कुछ दिन का और शेड्यूल होना है फरवरी के आखिर तक.’

Salman Khan Film Release Date: सलमान खान नहीं चाहते कोई भी गड़बड़

Battle Of Galwan Release Date Postponed
Battle Of Galwan Release Date Postponed (Source: Social Media)

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि, ‘डायरेक्टर अपूर्व लाखिया री-शूट वाले पोर्शन की एडिटिंग भी शुरू करेंगे. इतना ही नहीं रूल्स के मुताबिक, बैटल ऑफ गलवान मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस को भी दिखाई जाएगी और इस पूरे प्रोसेस में समय लग सकता है. बस यही वजह है कि मेकर्स को ऐसा लग रहा है कि वो शायद 17 अप्रैल की डेडलाइन मीट नहीं कर पाएंगे. सलमान खान इस बात को लेकर काफी क्लियर हैं कि इस तरह की स्पेशल, देशभक्ति से भरी फिल्म को अच्छे से ट्रीट किया जाए. उन्होंने टीम से कहा है कि जल्दी न करें. अपना पूरा समय लें और ये एंश्योर करें कि फाइनल प्रोडक्ट अपीलिंग, सिनमैटिक हो.’

इसके बाद बताया गया कि, ‘इसी कारण से सलमान खान और अपूर्व लाखिया फिल्म को पोस्टपोन करने का सोच रहे हैं. उन्हें फाइनल कॉल अभी लेनी है. सलमान भाई अनप्रिडिक्टेबल हैं, हालात के बावजूद वो शायद 17 अप्रैल को फिल्म रिलीज़ कर दें. पर इसके चांस कम लग रहे हैं. कुछ दिनों में स्थिति ज़्यादा साफ हो जाएगी.’

Battle Of Galwan Release Date Postponed: क्या किरदार निभा रहे है भाईजान

Battle Of Galwan Release Date Postponed
Battle Of Galwan Release Date Postponed (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं और काफी समय के बाद भाईजान बड़े पर्दे पर अपनी वापसी कर रहे हैं. तो ऐसे में फैंस के बीच भी एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. तो यहां देखने वाली बात ये होगी कि आने वाले समय में क्या सलमान खान अपनी फिल्म को पोस्टपोन करेंगे या नहीं.

Read More: Salman Khan जल्दी ही ज्वाइन करेंगे RSS? राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का भाषण सुनते दिखे भाईजान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।