Noida Sector 144 Construction Incident: नोएडा के सेक्टर 144 में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग धड़ा-धड़ नीचे गिर गई। इस दौरान शटरिंग की चपेट तीन मजदूर आ गए। गंभीर हालत में तीनो को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है, दोनों से पूछताछ की जा रही है।
Noida Building Incident Labour Death: शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत

जानकारी के अनुसार, नोएडा सेक्टर 144 में एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान बिल्डिंग लगे शटरिंग अचानक नीचे गिर गए। इस दौरान काम कर रहे मजदूर वहीं नीचे गिर गए। दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर विभाग की टीम और पुलिस पहुंच गई। पुलिस की ओर से मजदूर को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया जब का एक का इलाज जारी है।
Noida News: सुपरवाइजर और ठेकेदार हिरासत में
नोएडा पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से वहां काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए थे। तीनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोई बिल्डिंग या मकान नहीं गिरा है। घटना के बाद पुलिस ने सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
आज दिनांक 08.02.2026 को थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत बिल्डिंग की सेंटरिंग गिर जाने के कारण वहाँ कार्य कर रहे 02 व्यक्ति गिरकर घायल हो गए थे जिनकी दोनो व्यक्तियों को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोई बिल्डिंग/मकान… pic.twitter.com/42BQackv6K
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) February 8, 2026
Noida Under Construction Building News: बिहार और झारखंड के निवासी थे मजदूर

मृतक 45 वर्षीय मजदूर मंटू सिंह, जो बिहार के बांका जिले के थाना बंधुवा कुरांवा बौंसी के गांव शाहसन का निवासी था, उसकी मौत हुई है। दूसरे मृतक की पहचान 24 वर्षीय शीबू, जो झारखंड के दुमका जिले के ग्राम बनिया का निवासी था, के रूप में की गई। वहीं, 32 वर्षीय मिथुन, जो बिहार के बांका जिले के शाहसन गांव का निवासी है, वह घायल हुआ है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।























