Breaking News ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव

Summary :

Notice To OM Birla : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव ले आया है. ओम बिरला पर नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं देने का आरोप के चलते अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। अविश्वास प्रस्ताव पर सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिया गया है. कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने कहा कि कल वो अविश्वास प्रस्ताव। बता दें, विपक्षी नेताओं ने मंगलवार को कहा था कि वे ओम बिरला से मुलाकात के बाद लोकसभा स्पीकर को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का नोटिस जारी करने पर फैसला लेंगे। विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष…

Notice To OM Birla : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव ले आया है. ओम बिरला पर नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं देने का आरोप के चलते अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। अविश्वास प्रस्ताव पर सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिया गया है. कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने कहा कि कल वो अविश्वास प्रस्ताव।

बता दें, विपक्षी नेताओं ने मंगलवार को कहा था कि वे ओम बिरला से मुलाकात के बाद लोकसभा स्पीकर को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का नोटिस जारी करने पर फैसला लेंगे। विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे के सदन में हुई बैठक में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को सदन में बोलने से रोकने के साथ-साथ आठ सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्षी दलों ने सोमवार को ही नोटिस जारी करने का फैसला लिया था।

किस पार्टी के सांसदों ने किए हस्ताक्षर

आपको बता दें, कांग्रेस, डीएमके और समाजवादी पार्टी के 120 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं।

बता दें, नोटिस मिले के बाद ओम बिरला ने खुद को लोकसभा के संचालन की कार्यवाही से अलग कर लिया है। बड़ी बात अविश्वास के प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

बताया गया है कि संसदीय गरिमा को ध्यान में रखते हुए लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने हस्ताक्षर नहीं किए।

कहां से मामला गरमाया

मामला तब गरमाया जब राष्ट्रपति अभिभाषण के धनयवाद प्रस्ताव पर सदन में राहुल गांधी व अन्य विपक्षी नेताओं को बोलने से रोका गया। दरअसल राहुल गांधी राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव में भारत चीन के बीच हुए संघर्ष पर, पूर्व जनरल मनोज मुकुंद नरवने की अनपब्लिशड किताब के रेफरेंस को कोट करने लगे, जिसे बोलने की इजाजत सभापति ने नहीं दी।

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।