जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने शोपियां में जेल से जुड़े आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, 10 आरोपी गिरफ्तार

Summary :

श्रीनगर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुलिस ने शुक्रवार को शोपियां में बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल से जुड़े आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इस दौरान 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आतंकी इकोसिस्टम के खिलाफ शोपियां पुलिस ने आतंकी गतिविधियों से जुड़े संदिग्ध वित्तीय नेटवर्कों की गहन जांच के बाद जम्मू-कश्मीर में काम करने वाले एक ‘टेरर फाइनेंसिंग’ (आतंकी फंडिंग) मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जांच के दौरान, विभिन्न पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए किए गए संदिग्ध ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन का विश्लेषण किया गया, जिससे पैसों के लेन-देन के कई स्तरों का पता चला। जांच में अलग-अलग…

श्रीनगर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुलिस ने शुक्रवार को शोपियां में बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल से जुड़े आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इस दौरान 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आतंकी इकोसिस्टम के खिलाफ शोपियां पुलिस ने आतंकी गतिविधियों से जुड़े संदिग्ध वित्तीय नेटवर्कों की गहन जांच के बाद जम्मू-कश्मीर में काम करने वाले एक ‘टेरर फाइनेंसिंग’ (आतंकी फंडिंग) मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

जांच के दौरान, विभिन्न पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए किए गए संदिग्ध ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन का विश्लेषण किया गया, जिससे पैसों के लेन-देन के कई स्तरों का पता चला। जांच में अलग-अलग जेलों में बंद आतंकवादियों और उनके साथियों के आतंकी फंडिंग में शामिल होने का खुलासा हुआ है। इस मामले में अब तक आतंकवादियों के 10 सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसके तहत, शोपियां पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने ओवैस शफी नाइकू, तजामुल अहमद शाह, मोइज इकबाल, इमदाद यूसुफ गनी, साकिब जहूर वानी, आमिर अहमद गनी, फिरदौस ठोकर, लियाकत नजीर लोन, मोहम्मद हनीफ और काजू को गिरफ्तार किया है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी गुप्त रूप से आम जनता से फंड इकट्ठा कर रहे थे और स्थापित वित्तीय माध्यमों के जरिए इस पैसे को लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी गतिविधियों के लिए पहुंचा रहे थे। आरोप है कि इन फंड का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट (जिसमें स्मार्टफोन भी शामिल हैं) मुहैया कराने में किया जा रहा था।

इस मॉड्यूल के व्यापक नेटवर्क का पता लगाने, वित्तीय संबंधों की और गहराई से जांच करने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है। अभी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस की उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत वह अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर आतंकी-समर्थन नेटवर्क को खत्म करने, अवैध वित्तीय चैनलों को बाधित करने और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए काम कर रही है।

–आईएएनएस

एसडी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.