CM Nitish Kumar on Nalanda Temple Stampede: मुआवजे में 6 लाख का ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंदिर में मची भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवार को 6-6 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। बता दें इस भगदड़ में 8 लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही हैं वहीं कई लोगों के घायल होने की भी बात सामने आई है। बता दें घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है।
मची भगदड़ में अफरातफरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को शीतला माता मंदिर में अधिक भीड़ पहुंची। दर्शन-पूजन के लिए बड़ी तादाद में पहुंचने के बावजूद पुलिस-प्रशासन का बंदोबस्त मंदिर में बिल्कुल कम था. इसी बीच कुछ श्रद्धालु दर्शन की जल्दबाजी में लाइन तोड़कर एक के ऊपर एक चढ़ने लगे. इससे वहां का माहौल बिगड़ गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मंदिर में भगदड़ की शुरुआत कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है, मंदिर में भगदड़ की घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं और पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है। घायल भक्तों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि मृतकों के शव को अब पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
CM Nitish Kumar on Nalanda Temple Stampede: सम्राट चौधरी ने घटना को बताया दुखद

उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगदड़ की घटना को अत्यंत ही दुखद और पीड़ादायक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता और राहत प्रदान की जा रही है।
यह भी पढ़ें – Bihar : नालंदा में शीतला मंदिर में मची भगदड़, 8 की मौत, कई घायल























