Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। जिले में दीपनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मगहरा शीतला मंदिर में, चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को भारी भीड़ के बीच भगदड़ मची। इस दौरान 8 महिलाओं की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह दुखद घटना सिद्धपीठ मगहरा मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान हुई, जहां से घायलों को इलाज के लिए एक मॉडल अस्पताल भेजा गया है।
Nalanda Temple Stampede: कैसे हुई ये घटना?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को शीतला माता मंदिर में अधिक भीड़ पहुंचती है। बताया जा रहा है कि दर्शन-पूजन के लिए बड़ी तादाद में आज चैत्र के अंतिम मंगलवार को अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. वहीं सुरक्षा की नजर से देखें तो पुलिस-प्रशासन का बंदोबस्त मंदिर में बिल्कुल कम था. इसी बीच कुछ श्रद्धालु दर्शन की जल्दबाजी में लाइन तोड़कर एक के ऊपर एक चढ़ने लगे. इससे वहां का माहौल बिगड़ गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सुरक्षा के लिए नहीं थी एक भी पुलिस
बताया जा रहा है कि शीतला मंदिर में भगदड़ मच गई और वहां पर मौजूद श्रद्धालु एक दूसरे पर गिरते गए। इसी दौरान अभी तक के सूचना के आधार पर करीब 8 लोगों की मौत हो गई वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगदड़ की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को काबू कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
Nalanda Temple Stampede: राष्ट्रपति मुर्मू भी नालंदा में ही मौजूद

मालूम हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी नालंदा में ही है। वह नालंदा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत सामारोह में शामिल होने नालंदा पहुंची हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए सभी पुलिस प्रशासन का ध्यान उधर था, तभी इसी बीच मंदिर में भगदड़ मची वहां एक भी पुलिस की तैनाती नहीं थी।
यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




