बिहार में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, जानें कैसे करें बचाव

Summary :

Dengue in Bihar: बिहार की राजधानी पटना में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिले में 12 नए केस मिले, जिससे कुल संख्या बढ़कर 312 पहुंच गई है। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक़, सबसे अधिक खतरा स्कूली बच्चों को हैं। यह इसलिए कहा जा रहा है कि स्कूलों में बारिश का पानी जमा है। प्रशासन ने पटना सिटी, बोरिंग रोड दीघा समेत कई इलाकों को हॉटस्पॉट जगह बताया गया है। Bihar News: डेंगू से हड़कंप बताते चले कि पटना समेत कई इलाकों में डेंगू संक्रमण का मामला बढ़ता ही जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है…

Dengue in Bihar: बिहार की राजधानी पटना में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिले में 12 नए केस मिले, जिससे कुल संख्या बढ़कर 312 पहुंच गई है। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक़, सबसे अधिक खतरा स्कूली बच्चों को हैं। यह इसलिए कहा जा रहा है कि स्कूलों में बारिश का पानी जमा है। प्रशासन ने पटना सिटी, बोरिंग रोड दीघा समेत कई इलाकों को हॉटस्पॉट जगह बताया गया है।

Bihar News: डेंगू से हड़कंप

Dengue in Bihar
Dengue in Bihar

बताते चले कि पटना समेत कई इलाकों में डेंगू संक्रमण का मामला बढ़ता ही जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिन मरीजों को डेंगू हुआ है, उनकी उम्र 14-34 साल के बीच है। एक्सपर्ट का कहना है कि लगातार बारिश के कारण जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ गई है। इससे सबसे अधिक खतरा बच्चों को हैं, क्योंकि स्कूल कैंपस में अब तक पानी जमा हुआ है। ऐसे में सुबह प्रार्थना के दौरान या खेलकूद के दौरान डेंगू का मच्छर अटैक कर सकता हैं।

Dengue in Bihar: इस उम्र के लोगों को अधिक खतरा

डेंगू के नए मामलों में अधिकतर मरीज 14 से 34 वर्ष की आयु के हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह उम्र वर्ग तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहा है। विशेष रूप से स्कूली और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं अधिक प्रभावित हो रहे हैं, क्योंकि लगातार बारिश की वजह से स्कूल-कॉलेजों और उनके आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा हो गया है, जिससे मच्छरों के पनपने का खतरा काफी बढ़ गया है।

How to prevent dengue? कैसे करें डेंगू से बचाव?

Dengue in Bihar
Dengue in Bihar

डेंगू से बचने के लिए मच्छरों के काटने से बचें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें, खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाएँ, मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे का इस्तेमाल करें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें, खासकर सुबह और शाम के समय जब मच्छर सबसे ज़्यादा सक्रिय होते हैं। सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और अपने घर और आस-पास की जगह को साफ़ रखें।

Dengue in Bihar: ये लक्षण दिखे तो हो जाए सावधान

Dengue in Bihar
Dengue in Bihar

अगर आपको शुरूआती दिनों में तेज बुखार और बदन दर्द रहे तो नजरअंदाज न करें, तुरंत डॉक्टर से मिले और प्रॉपर जांच कराएं। आपको 2-7 दिनों तक लगातार तेज बुखार (38.0-40°C), चेहरे पर लालिमा, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों में दर्द, आंखों के गड्ढों में दर्द, पेट में दर्द, उल्टी और भूख न लगना जैसी समस्याएं होंगी तो डेंगू का जांच करा लें।

ये भी पढ़ें :शरीर को फिट रखने के लिए काफी जरुरी हैं ये 5 सूपरफूड्स

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।