Teachers Day Shayari: अपने टीचर्स को इन संदेशों के जरिए दें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, दिन बन जाएगा खास

Summary :

Teachers Day Shayari: हर साल 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन सभी शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और शिक्षा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का विशेष अवसर है। किसी भी छात्र के उज्जवल भविष्य और कामयाबी में जितनी भूमिका माता-पिता की होती है, उससे कही ज्यादा शिक्षकों की होती है। भारत देश में गुरु-शिष्य की परंपरा सदियों से चली आ रही है, इसी परंपरा को हम सभी शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर आप अपने शिक्षकों को इन शायरियों के माध्यम…

teachers day shayari

Teachers Day Shayari: हर साल 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन सभी शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और शिक्षा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का विशेष अवसर है। किसी भी छात्र के उज्जवल भविष्य और कामयाबी में जितनी भूमिका माता-पिता की होती है, उससे कही ज्यादा शिक्षकों की होती है।

भारत देश में गुरु-शिष्य की परंपरा सदियों से चली आ रही है, इसी परंपरा को हम सभी शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर आप अपने शिक्षकों को इन शायरियों के माध्यम से शुभकामनाएं दे सकते हैं और धन्यवाद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं टीचर्स डे (Teachers Day) स्पेशल कोट्स, शायरी और विशेज। 

शिक्षक दिवस की शायरी (Teachers Day Shayari)

teachers day shayari

1. भगवान ने दी जिंदगी,
मां-बाप ने दिया प्यार,
पर सीखने और पढ़ाई के लिए,
ए गुरु हम हैं तेरे शुक्रगुजार!
हैप्पी टीचर्स डे!

2. गुरु बिना ज्ञान कहां,
उसके ज्ञान का आदि न अंत यहां।
गुरु ने दी शिक्षा जहां,
उठी शिष्टाचार की मूरत वहां।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

3. गुरु का स्थान सबसे ऊंचा,
गुरु बिन कोई ना दूजा
गुरु करें सबकी नाव पार,
गुरु की महिमा सबसे अपार!
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!

teachers day shayari

4. रोशनी बनकर आए जो हमारी जिंदगी में,
ऐसे गुरुओं को मैं प्रणाम करता हूं,
जमीन से आसमान तक पहुंचाने का रखते है जो हुनर,
ऐसे टीचर्स को मैं दिल से सलाम करता हूं।
हैप्पी टीचर्स डे!

5. गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय
शिक्षक दिवस की ढेरों बधाई!

6. आपसे ही सीखा आपसे ही जाना,
आप ही को हमने गुरु है माना,
सीखा है सब कुछ आपसे हमने,
कलम का मतलब आपसे है जाना।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

teachers day shayari

 

7. शिक्षक की महिमा को, शब्दों में कैसे बताऊं,
वो तो अनमोल हैं, जिनसे मैं ज्ञान का उपहार पाऊं।
हैप्पी टीचर्स डे!

8. खींचता था आड़ी-टेड़ी लकीरें,
आपने मुझे कलम चलाना सिखाया।
ज्ञान का दीप जला मन में मेरे,
अज्ञान के तमस को मिटाया।
हैप्पी टीचर्स डे!

9. ज्ञान का रूप गुरु है,
शिक्षा के रूप में भगवान गुरु है,
राह दिखाने वाला गुरु है,
मंजिल तक पहुंचाने वाला गुरु है।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

10. जलता है वो दिए की तरह,
कई जीवन रोशन कर जाता है,
कुछ इसी तरह से हर गुरु,
अपना फर्ज निभाता है।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

teachers day shayari

11. शांति का पढ़ाया पाठ,
अज्ञान का मिटाया अंधकार,
गुरू ने सिखाया हमें,
नफरत पर विजय है प्यार।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

12. धरती कहती, अंबर कहते,बस यही तराना,
गुरु आप ही वो पावन नूर हैं,
जिनसे रौशन हुआ जमाना।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!

13. जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान,
जो करता है वीरों का निर्माण।
जो बनाता है इंसान को इंसान,
ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम।
हैप्पी टीचर्स डे!

यह भी पढ़ें: Ganesh Visarjan 2025: 5 या 6 सितंबर, कब किया जाएगा गणेश विसर्जन? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।