Karwa Chauth Special Songs: करवा चौथ पर सुनें ये शानदार गाने, पूजा से लेकर चांद देखने तक बना रहेगा त्योहार का माहौल

Summary :

Karwa Chauth Special Songs: करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए खास त्योहार है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। रात में चांद देखकर पूजा के बाद व्रत खोलती हैं। इस मौके पर सोलह श्रृंगार और करवा चौथ के खास गाने त्योहार की रौनक बढ़ाते हैं।

Karwa Chauth Special Songs: हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। परंपरा के अनुसार, महिलाएं दिनभर व्रत रखने के बाद रात में चांद के दर्शन करती हैं और पूजा करने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ के दिन भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा की जाती है।

मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस खास मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, हाथों में मेहंदी लगाती हैं और पारंपरिक कपड़े पहनकर त्योहार मनाती हैं। वहीं, करवा चौथ के गाने भी इस त्योहार की रौनक बढ़ा देते हैं। अगर आप भी इस दिन को खास बनाना चाहती हैं, तो इन खूबसूरत गानों को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकती हैं।

करवा चौथ 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, करवा चौथ पर शाम के समय पूजा करना शुभ माना जाता है। 29 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक बताया गया है। यानी पूजा के लिए करीब 1 घंटा 18 मिनट का समय मिलेगा।

ध्यान रखें कि अलग-अलग शहरों में स्थानीय पंचांग के अनुसार पूजा के समय में अंतर हो सकता है। इसलिए व्रत और पूजा करने से पहले अपने शहर का शुभ मुहूर्त जरूर जांच लें।

करवा चौथ के लिए 5 शानदार गाने

करवा चौथ के मौके पर आप इन बॉलीवुड गानों को सुन सकती हैं। ये गाने त्योहार के माहौल को और भी खास बना सकते हैं।

1-चांद छुपा बादल में

चाँद छुपा बादल में शरमाके मेरी जाना
सीने से लग जा तू, बलखाके मेरी जाना
गुमसुम सा है, गुपचुप सा है
मद्होश है, खामोश है
ये समा हाँ ये समा, कुछ और है
चाँद छुपा   ...

नज़दीकियाँ बढ़ जाने दे
अरे नहीं बाबा, नहीं अभी नहीं नहीं
ये दूरियाँ मिट जाने दे
अरे नहीं बाबा, नहीं अभी नहीं नहीं
दूर से ही तुम, जी भर के देखो
तुम ही कहो कैसे दूर से देखूँ
चँद को जैसे देखता चकोर है
गुमसुम सा है   ...
चाँद छुपा   ...

आजा रे आजा चन्दा कि जब तक तू न आयेगा
सजना के चेहरे को देखने, ये मन तरस जायेगा
न न चन्दा तू नही् आना, तू जो आया तो
सनम शरमा के कहीं चला जाये न
आजा रे आजा चन्दा, तू लाख दुआएं पायेगा
न न चन्दा तू नहीं आना, वरना सनम चला जायेगा
आँचल में तू छुप जाने दे
अरे नहीं बाबाम नहीं अभी नहीं, नहीं
ज़ुल्फ़ों में तू खो जाने दे
अरे नहीं बाबा, नहीं अभी नहीं नहीं
प्यार तो नाम है सबर का हमदम
वो ही भला बोलो कैसे करें हम
सावन की राह जैसे देखे मोर है
रहने भी दो जाने भी दो, अब छोड़ो न
यूँ मोड़ो न
ये समा, हाँ ये समा, कुछ अय्र है
आया रे आया चन्दा, अब हर ख़्वाहिश पूरी होगी
चान्दनी रात में हर सजनी अपने, सजना को देखेगी
चाँद छुपा   ...

2. गली में आज चांद निकला

तुम आये जो आज मुझे याद गली में आज चाँद निकला
जाने कितने दिनों के बाद गली में आज चाँद निकला

ये नैना बिन काजल तरसे बरह महीने बादल बरसे
सुनी रब ने मेरी फ़रियाद गली में आज चाँद निकला   ...

आज की रात जो मैं सो जती खुलती आँख सुबह हो जाती
मैं तो हो जाती बस बर्बाद गली में आज चाँद निकला   ...

मैं ने तुमको आते देखा अपनी जान को जाते देखा
जाने फिर क्या हुआ नहीं याद गली में आज चाँद निकला   ...

3. जनम जनम जो साथ निभाए

जनम-जनम जो साथ निभाए
इक ऐसा बंधन बन जाओ
मैं बन जाऊँ प्यार भरा दिल
मैं बन जाऊँ प्यार भरा दिल, तुम दिल की धड़कन बन जाओ
तुम दिल की धड़कन बन जाओ

जनम-जनम जो साथ निभाए
इक ऐसा बंधन बन जाओ
मैं बन जाऊँ प्यार भरा दिल, तुम दिल की धड़कन बन जाओ
तुम दिल की धड़कन बन जाओ

जब-जब देखूँ, तुम को देखूँ
यूँ बस जाओ आँखों में
यूँ बस जाओ आँखों में…

जब-जब देखूँ, तुम को देखूँ
यूँ बस जाओ आँखों में
मैं चेहरा बन जाऊँ तुम्हारा
मैं चेहरा बन जाऊँ तुम्हारा, तुम मेरी दर्पण बन जाओ
तुम मेरी दर्पण बन जाओ

जनम-जनम जो साथ निभाए
इक ऐसा बंधन बन जाओ
मैं बन जाऊँ प्यार भरा दिल, तुम दिल की धड़कन बन जाओ
तुम दिल की धड़कन बन जाओ

4. मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां है

मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियाँ हैं
 थोड़ ठहरो सजन मजबूरियाँ हैं)	-२
मिलन होगा अभी इक रात की दूरिया है
मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियाँ हैं

(लम्बी-लम्बी वो काली-काली रातों में
 काहे चूड़ियाँ खनकती हैं हाथों में) -२
न आना तू निगोड़ी चूड़ियों की बातों में
मेरे हाथों में...

(ले जा वापस तू अपनी बारात मुंडेया
 मैं नहीं जाना नहीं जाना तेरे साथ मुंडेया) -२
जगाएगा जगाएगा तू सारी रात मुंडेया
मेरे हाथों में...
 
(आते जाते गली में मेरा दिल धड़के
 मेरे पीछे पड़े हैं आठ-दस लड़के)	-२
वे ले जाएं किसी दिन ये सपेरे नागिन फड़के
मेरे हाथों में...

(मेरे घुटनों से लम्बी हाय मेरी चोटी है
 मेरी आँख शतरंज की गोटी है)		-२
मेरे बाबुल न फिर कहना अभी तू छोटी है
मेरे हाथों में...

(मेरे दर्ज़ी से आज मेरी जंग हो गई
 कल चोली सिलाई आज तंग हो गई)		-२
ओए शावा शावा
करे वो क्या तू लड़की थी पतंग हो गई
मेरे हाथों में...

मेरे सैंया किया ये बुरा काम तूने
कहीं का भी नहीं छोड़ा मुझे हाय राम तूने
मेरे सैंया
मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियाँ हैं

5. मेहंदी लगा के रखना

ये कुड़ियाँ, नशे दियाँ पुड़ियाँ
ये मुण्डे, गली ते गुंडे
नशे दियाँ पुड़ियाँ
गली दे गुंडे

मेहँदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना
लेने तुझे ओ गोरी, आएँगे तेरे सजना
सहरा सजा के रखना, चेहरा छुपा के रखना
ये दिल की बात अपने, दिल में दबा के रखना

उड़-उड़ के तेरी ज़ुल्फ़ें, करती हैं क्या इशारे
दिल थाम के खड़े हैं, आशिक़ सभी कंवारे
छुप जाएँ सारी कुड़ियाँ, घर में शरम के मारे
गाँव में आ गए हैं, पागल शहर के सारे
नज़रें झुका के रखना, दामन बचा के रखना
लेने तुझे ओ गोरी...

मैं इक जवान लड़का, तु इक हसीन लड़की
ये दिल मचल गया तो, मेरा क़ुसूर क्या है
रखना था दिल पे क़ाबू, ये हुस्न तो है जादू
जादू ये चल गया तो, मेरा क़ुसूर क्या है
रस्ता हमारा तकना, दरवाज़ा खुल्ला रखना
लेने तुझे ओ गोरी, आएँगे तेरे सजना
कुछ और अब न कहना, कुछ और अब न करना
ये दिल की बात अपने...

यह भी पढ़ें: 

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।