West Bengal Highway Accident: प्री-वेडिंग शूट के दौरान दूल्हा-दुल्हन की बाइक की स्कॉर्पियो से टक्कर, हाईवे पर तीन लोगों की मौत

Summary :

West Bengal Highway Accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में बर्धमान-सिउड़ी नेशनल हाईवे-114 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। प्री-वेडिंग शूट के दौरान एक बकरी को बचाने की कोशिश में बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। हादसे में दो कैमरामैन समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

West Bengal Highway Accident: पश्चिम बंगाल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, पूर्व बर्धमान जिले के हाईवे पर दूल्हा-दुल्हन की बाइक की स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। यह हादसा बर्धमान-सिउड़ी नेशनल हाईवे-114 पर एक बकरी को बचाने के दौरान हुआ। इस हादसे में बाइक सवार दो कैमरामैन समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच में पता चला कि सभी लोग दूल्हा-दुल्हन के प्री-वेडिंग शूट के लिए बर्दवान से बोलपुर की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा। यह हादसा पूर्व बर्धमान जिले के भातार थाना क्षेत्र में झरना मोड़ के पास हुआ।

स्कॉर्पियो खाई में गिरी

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन और बाइक सवार लोग बर्दवान से बोलपुर जा रहे थे। इसी दौरान बर्धमान-सिउड़ी नेशनल हाईवे-114 पर एक बकरी को बचाने की कोशिश में बाइक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो खाई में गिर गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 11वीं की छात्रा से दरिंदगी का आरोपी पुलिस जवाबी कार्रवाई में ढेर

Team Desk