गया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, 2 महिलाओं की मौत और 1 घायल; ग्रामीणों में आक्रोश

Summary :

Gaya Road Accident: गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बीते रविवार तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ही दिन में 2 महिलाओं की जिंदगी छीन ली। पहली घटना सलैया कला उच्च विद्यालय के पास हुई, जहां गौरा देवी नामक महिला को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। दूसरी घटना जगरनाथपुर के पास हुई, जहां राजेश्वरी देवी की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई और पति घायल है। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का विषय बन गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Bihar Road Accident: चुड़ा कुटाने गई महिला को…

Gaya Road Accident: गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बीते रविवार तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ही दिन में 2 महिलाओं की जिंदगी छीन ली। पहली घटना सलैया कला उच्च विद्यालय के पास हुई, जहां गौरा देवी नामक महिला को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। दूसरी घटना जगरनाथपुर के पास हुई, जहां राजेश्वरी देवी की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई और पति घायल है। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का विषय बन गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar Road Accident: चुड़ा कुटाने गई महिला को ट्रैक्टर ने कुचला

पहली घटना रविवार की रात को गया में सलैया कला उच्च विद्यालय की है। जहां पास में चुड़ा कुटाने गई महिला सड़क के किनारे खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर आता है और महिला को कुचल देता है। मृतक महिला की पहचान सलैया कला पंचायत की हसरा निवासी सहदेव चौधरी की पत्नी गौरी देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है। मौके पर चालक भागने में सफल रहा, जबकि लोगों ने खलासी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना रविवार रात आठ बजे की है।

Bihar Accident News: ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत 

Gaya Road Accident
Bihar Accident News (Image- Social Media)

दूसरी घटना रविवार को गया पहाड़पुर भाया करियादपुर सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय जगरनाथपुर के पास हुई। जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान गुरीसर्वे निवासी सुरेंद्र प्रसाद की पत्नी राजेश्वरी देवी (70 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना के बाद घायल पति सुरेंद्र सिंह को तत्काल इलाज के लिए गया भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया था। जिसके बाद सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने भागने के चक्कर में पलटी मारी, जो 20 फिट गड्ढे में चला गया। एक दिन में एक सड़क पर ट्रैक्टर से लगातार दो मौतों से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

बेलगाम ट्रैक्टरों पर सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना नंबर और बिना अनुमति के ट्रैक्टर सड़कों पर तेज रफ्तार में भगाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने मांग की है कि बेलगाम ट्रैक्टरों पर सख्त कार्रवाई हो। ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाएं न हो। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार पर टूटा दुखों का पहाड़, फैमिली के सबसे ख़ास सदस्य ने दुनिया को कहा अलविदा, अंतिम संस्कार में भावुक दिखें मुख्यमंत्री

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।