Christmas पर आसान और Attractive Speech से जीतें Audience का दिल, तालियों से गूंज उठेगा Hall

Summary :

Christmas Speech in Hindi​: क्रिसमस का त्योहार खुशियों, रोशनी और ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। देश-विदेश में लोग इसे बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन को बच्चे बड़े जोश से मनाते हैं। क्रिसमस मतलब प्लम केक, कैंडीज, गिफ्ट्स और ढेर सारी मस्ती। क्रिसमस का त्योहार ज्यादातर लोग अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मनाना पसंद करते हैं। यह एक ऐसा फेस्टिवल है जिसमें फैमिली मेंबर्स के बीच प्यार बढ़ाता है। बच्चों के लिए यह त्योहार काफी कुछ दिलचस्प लेकर आता है। इस दिन बच्चे स्कूलों में आयोजित होने वाले प्रतिगोतियाओं में भाग लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी…

Christmas Speech in Hindi​: क्रिसमस का त्योहार खुशियों, रोशनी और ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। देश-विदेश में लोग इसे बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन को बच्चे बड़े जोश से मनाते हैं। क्रिसमस मतलब प्लम केक, कैंडीज, गिफ्ट्स और ढेर सारी मस्ती। क्रिसमस का त्योहार ज्यादातर लोग अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मनाना पसंद करते हैं। यह एक ऐसा फेस्टिवल है जिसमें फैमिली मेंबर्स के बीच प्यार बढ़ाता है। बच्चों के लिए यह त्योहार काफी कुछ दिलचस्प लेकर आता है।
Christmas Speech in Hindi​
Christmas Speech in Hindi​ (AI Generated)
इस दिन बच्चे स्कूलों में आयोजित होने वाले प्रतिगोतियाओं में भाग लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने स्कूल में क्रिसमस पर स्पीच देना चाहते हैं तो नीचे दिए गए पर आसान और अट्रैक्टिव Christmas Day Essay पर एक नजर डाल सकते हैं।

Christmas Speech in Hindi​: प्रेम, दया और खुशियां बांटने का त्योहार

Christmas Speech in Hindi​
Christmas Speech in Hindi​ (AI Generated)

आदरणीय मुख्य अतिथि, शिक्षकगण और मेरे प्रिय मित्रों, आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं।

क्रिसमस का नाम सुनते ही सबसे पहले जेहन में सांता क्लॉज़, ढेर सारे तोहफे और यम्मी केक की तस्वीर आ जाती है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार, ईसाइयों के प्रमुख त्योहारों में से एक है, क्योंकि इस दिन प्रभु ईसा मसीह (Jesus Christ) का जन्म हुआ था, लेकिन सच कहूं तो आज के समय में इसे हर कोई अपनी तरफ से सेलिब्रेट करता है। दिसंबर की कड़ाके की ठंड में जब हर तरफ क्रिसमस ट्री और लाइट्स की सजावट दिखती है, तो माहौल एकदम जगमग हो जाता है।

क्रिसमस की सबसे प्यारी बात है इसकी तैयारियां। लोग अपने घरों में ‘क्रिसमस ट्री’ लाते हैं और उसे छोटे-छोटे सितारों, रिबन और लाइट्स से सजाते हैं। बच्चों के लिए तो यह साल का सबसे बेस्ट टाइम होता है! उन्हें लगता है कि रात को चुपके से सांता क्लॉज़ आएंगे और उनके लिए खिलौने और चॉकलेट्स छोड़ जाएंगे। यही मासूमियत ही इस त्योहार की असली जान है।

सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि इस चर्चों में भी खूब रौनक होती है। लोग रात को इकट्ठा होकर प्रार्थना करते हैं, मोमबत्तियां जलाते हैं और ‘क्रिसमस कैरल्स’ गाते हैं। इसके बाद शुरू होता है खाने-पीने का दौर, तरह-तरह के केक, कुकीज़ और स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं और अपनों के साथ मिल-बांटकर खाए जाते हैं। किसी भी त्योहार का असली मजा तब आता है जब आप उसे अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करें।

लेकिन क्रिसमस सिर्फ सजने-धजने या खाने तक ही सीमित नहीं है। यह त्योहार है ‘शेयरिंग’ और ‘केयरिंग’ का। इस दिन लोग गरीबों में कपड़े, खाना और जरूरत की चीजें बांटते हैं ताकि कोई भी अकेला महसूस न करे। सांता क्लॉज़ का किरदार भी हमें यही मैसेज देता है कि दूसरों को खुशियां देने में ही सबसे बड़ा सुख है। क्रिसमस प्यार, भाईचारे और एक-दूसरे को माफ करके गले लगाने का दिन है। यह हमें सिखाता है कि हम चाहे किसी भी धर्म के हों, खुशियां बांटकर दुनिया खूबसूरत बनाई जा सकती है।

Speech on Christmas in Hindi
Speech on Christmas in Hindi (AI Generated)

अंत में, मैं बस इतना ही कहूंगी कि क्रिसमस का असली अर्थ केवल पार्टी या तोहफों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असली उद्देश्य समाज में दया और प्रेम का दीपक जलाना है। इस क्रिसमस अगर हम किसी एक जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकें, तो वही हमारा असली क्रिसमस होगा।

आप सभी को एक बार फिर से क्रिसमस की ढेरों शुभकामनाएं। Merry Christmas

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।