Christmas पर बच्चों के लिए 5 Cool Fun Activities, जो त्योहार को बनाएंगी और भी यादगार

Summary :

Christmas Activities for Students: क्रिसमस का त्योहार खुशियों, रोशनी और ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। देश-विदेश में लोग इसे बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन को बच्चे बड़े जोश से मनाते हैं। क्रिसमस मतलब प्लम केक, कैंडीज, गिफ्ट्स और ढेर सारी मस्ती। क्रिसमस का त्योहार ज्यादातर लोग अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मनाना पसंद करते हैं। बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां रहती हैं। यह एक ऐसा फेस्टिवल है जिसमें फैमिली मेंबर्स के बीच प्यार बढ़ाता है। बच्चों के लिए यह त्योहार काफी कुछ दिलचस्प लेकर आता है। सालभर की पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक लेकर क्रिसमस की छुट्टियां मनाना किस बच्चे…

Christmas Activities for Students: क्रिसमस का त्योहार खुशियों, रोशनी और ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। देश-विदेश में लोग इसे बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन को बच्चे बड़े जोश से मनाते हैं। क्रिसमस मतलब प्लम केक, कैंडीज, गिफ्ट्स और ढेर सारी मस्ती। क्रिसमस का त्योहार ज्यादातर लोग अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मनाना पसंद करते हैं। बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां रहती हैं। यह एक ऐसा फेस्टिवल है जिसमें फैमिली मेंबर्स के बीच प्यार बढ़ाता है।
बच्चों के लिए यह त्योहार काफी कुछ दिलचस्प लेकर आता है। सालभर की पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक लेकर क्रिसमस की छुट्टियां मनाना किस बच्चे को पसंद नहीं होगा। यही वो मौका है जब बच्चे कुछ क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। चाहे क्रिसमस ट्री डेकोरेशन हो या सीक्रेट सांता गेम, बच्चे इस फेस्टिवल को काफी इंजॉय करते हैं। ऐसे में इस क्रिसमस को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए आप भी कुछ फन कर सकते हैं। इस लेख में Christmas Fun Activities Ideas दिए गए हैं, जो आपके क्रिसमस को और भी ज्यादा मजेदार बनाएंगी।

Christmas Activities for Students: इस क्रिसमस बच्चों के लिए टॉप 5 फन एक्टिविटीज

1. DIY Decorations

Christmas Activities for Students
Christmas Activities for Students (Photo: AI Generated)

क्रिसमस के दौरान घर को सजाना काफी मजेदार हो सकता है। पुरानी कार्डबोर्ड शीट या बेकार पड़ी चीजों से छोटे-छोटे स्टार्स और सांता क्लॉज बनाएं। कागज को काटकर अलग-अलग डिजाइन के स्नोफ्लेक्स बना सकते हैं। अगर आपके घर में क्रिसमस ट्री है तो उसे भी सजाएं।

रेड रिबन, बेल्स और रेड बॉल्स का इस्तेमाल करके अपने क्रिसमस ट्री को सजाएं। पेड़ के चारों ओर Fairy Lights भी लगा सकते हैं, इससे रात के समय वे काफी जगमग दिखेंगे। बच्चे अपने दोस्तों को देने के लिए ग्रीटिंग कार्ड्स भी बना सकते हैं।

2.  Secret Santa Game

Christmas Activities for Students
Christmas Activities for Students (Photo: AI Generated)
यह गेम स्कूलों और कॉलेजों में काफी ज्यादा खेला जाता है। इसमें बच्चों के नाम की पर्चियां डाली जाती हैं और हर बच्चे को उसके पास आई पर्ची में दिए गए सहपाठी के लिए ‘सीक्रेट सांता’ बनना होता है। इसमें बच्चे एक दूसरे को उनके सीक्रेट सांता बनकर गिफ्ट्स देते हैं। यह खेल काफी मजेदार और दिलचस्प होता है।

3. Reading Christmas Books

Christmas Day Celebration Ideas
Christmas Day Celebration Ideas (Photo: AI Generated)

क्रिसमस की छुट्टियों को एंजॉय करने के लिए कोई अच्छी सी किताब पढ़ सकते हैं। आप क्रिसमस क्लासिक्स जैसे चार्ल्स डिकेंस की ‘ए क्रिसमस कैरोल’, ओ. हेनरी की ‘द गिफ्ट ऑफ द मैगी’ और अन्य बुक्स पढ़ सकते हैं। इससे आपका मनोरंजन भी होगा और त्योहार के बारे में और जानने का मौका भी मिलेगा।

4. Carol Singing and Skits

Christmas Activities for Students
Christmas Activities for Students (Photo: AI Generated)

कैरल सिंगिग और नाटक के बिना क्रिसमस का त्योहार अधूरा है। बच्चे अपने भाई बहनों या दोस्तों के साथ क्रिसमस के दिन ‘जिंगल बेल्स’ जैसे कैरल्स गा सकते हैं। इसके साथ क्रिसमस पर ईसा मसीह के जीवन से जुड़ी कहानी का नाटक तैयार कर, उसे दोस्तों के साथ मंचन कर सकते हैं। इससे बच्चों को सीखने को भी मिलेगा और उन्हें मजा भी आएगा।

5. Charity

Christmas Activities for Students
Christmas Activities for Students (Photo: AI Generated)

क्रिसमस का असली अर्थ दूसरों की मदद करना है। इस दिन अपने साथ-साथ दूसरों में भी खुशियां बांटे। इस दिन आप अपने परिवार के साथ अनाथालय या वृद्धाश्रम जाकर आप जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। अनाथालय जाकर अपनी पुरानी किताबें और खिलौने उन बच्चों में बांटे, जिन्हें इनकी जरूरत है। वृद्धाश्रम में कपड़े या कंबल बांटकर वृद्धों की मदद कर सकते हैं।

ये एक्टिविटीज न केवल बच्चों का मनोरंजन करती हैं, बल्कि उनमें टीम वर्क और क्रिएटिविटी भी लाती हैं। इस क्रिसमस, परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाएं और दूसरों के जीवन में भी रोशनी लाएं।

यह भी पढ़ें- कम बजट में अपने Christmas Tree को दें एक Pro-Look! यहां देखें Decoration के लिए 4 शानदार DIY Themes

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।