Christmas Tree Decoration Ideas: क्रिसमस का त्योहार खुशियों, रोशनी और ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। देश-विदेश में लोग इसे बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन को बच्चे बड़े जोश से मनाते हैं। क्रिसमस पर सबसे दिलचस्प होता है क्रिसमस ट्री की डेकोरेशन करना।
रंग-बिरंगी लाइट्स, कैंडीज और गिफ्ट्स के साथ क्रिसमस ट्री न केवल घर की शोभा बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मकता भी लाता है। अगर आप इस साल अपने क्रिसमस ट्री को एक नया और अनोखा लुक देना चाहते हैं, तो यहां पर कुछ Simple Christmas Tree Decorating Ideas दिए गए हैं।
Christmas Tree Decoration Ideas: इन 4 शानदार तरीकों से सजाएं अपना क्रिसमस ट्री
1. Classic Red and Gold Theme

क्रिसमस के लिए यह एक सदाबहार थीम है। रेड रिबन, बेल्स और रेड बॉल्स का इस्तेमाल करके अपने क्रिसमस ट्री को सजाएं। पेड़ के चारों ओर Fairy Lights भी लगा सकते हैं, इससे रात के समय वे काफी जगमग दिखेंगे।
2. Snow White Theme

अगर आप चाहते हैं कि आपका क्रिसमस ट्री ऐसा लगे जैसे उस पर ताजी बर्फ गिरी हो, तो यह थीम आपके लिए बेस्ट है। सफेद कॉटन, सिल्वर ऑर्नामेंट्स और व्हाइट स्नो फ्लेक्स का इस्तेमाल करके आप अपने ट्री को शानदार तरीके से सजा सकते हैं।
3. Personalised Photo Christmas Tree

क्रिसमस का त्योहार परिवार के साथ समय बिताने का मौका है। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आप अपने क्रिसमस ट्री को प्यारी यादों से सजा सकते हैं। इसके लिए परिवार की छोटी-छोटी तस्वीरों को मिनी क्लिप्स की मदद से पेड़ की टहनियों पर लगाएं। इसके साथ आप रंग-बिरंगे स्टिकी नोट्स पर अपनी योदों को लिखकर ट्री पर चिपका सकते हैं।
4. Candy Land Theme

बच्चों को रंग-बिरंगे टॉफियां बहुत पसंद होती हैं। आप उनके लिए कैंडी थीम वाला क्रिसमस ट्री तैयार कर सकते हैं। इसके लिए अपने ट्री में कलरफुल कैंडीज चिपका सकते हैं, इसके साथ बच्चों के लिए क्यूट गिफ्ट्स भी रख सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




