Pune Porsche Hit and Run Case: 19 मई, 2024 को कल्याणी नगर में तेज रफ्तार पोर्श कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। अब इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते सभी आठ आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है साथ ही इन सभी आरोपियों पर खून के सैंपल के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने खून के सैंपल लिए थे लेकिन इसे किसी और खून के साथ बदल दिया गया था जिसमें डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारी आरोपी विशाल अग्रवाल के साथ शामिल थे।
Bombay High Court

हिट-एंड-रन केस मामले में कोर्ट ने इसे गंभीर अपराध माना है और कहा कि गवाहों को आसानी से प्रभावित किया जा सकता है साथ ही प्रॉसिक्यूटर शशिर हिरे ने दलिल देते हुए कहा कि खून के सैंपल के साथ खिलवाड़ करना गंभीर अपराध है औऱ जमानत मिलने पर गवाहों को धमाकाया और बहकाया जा सकता है। बता दें कि इस मामले में कुछ गवाह आर्थिक रुप से कमजोर है वहीं कोर्ट के पूरे फैसला का इंतजार भी बाकी है।
Hyderabad News Today
पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि हाई-प्रोफाइल पोर्श दुर्घटना मामले में कथित लापरवाही के आरोप में निलंबित किए गए पुणे पुलिस के दो अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। येरवडा पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर राहुल जगदाले और सहायक पुलिस इंस्पेक्टर विश्वनाथ तोडकरी को आंतरिक जांच के बाद ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया, जिसमें दुर्घटना की रात घटना पर उनकी प्रारंभिक प्रतिक्रिया में गंभीर चूक पाई गई। अधिकारी के अनुसार, जांच में यह निष्कर्ष निकला कि अधिकारियों ने जांच के प्रारंभिक चरणों के दौरान उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया और घटना के बारे में नियंत्रण कक्ष को सूचित करने में विफल रहे।
Pune Porsche Hit and Run Case

पुणे शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि आंतरिक विभागीय जांच के निष्कर्षों के आधार पर मार्च 2026 में उनकी बर्खास्तगी का प्रस्ताव महाराष्ट्र के डीजीपी कार्यालय को भेजा गया था। यह मामला 19 मई, 2024 को कल्याणी नगर में हुई उस दुर्घटना से संबंधित है, जिसमें एक 17 वर्षीय लड़के द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार पोर्श कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसके परिणामस्वरूप दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी।
ALSO READ: बागपत-मेरठ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हिंडन नदी में गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत और कई घायल


Download Android App
Download iOS App




