‘पति नपुसंक है, तो जेठ से बच्चा पैदा करो…’ आगरा में CA पत्नी ने सास पर लगाए गंभीर आरोप

Summary :

Agra CA Wife Conflict News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुग्राम स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी की चार्टर्ड एकाउंटेंट ने अपने इंजीनियर पति पर नपुंसक होने की जानकारी छिपाकर शादी करने और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न और दुराचार के प्रयास जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। Agra Crime News Today: सास ने जेठ से संबंध बनाने का दबाव बनाया पीड़िता के अनुसार, शादी के समय उसके पति के…

Agra CA Wife Conflict News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुग्राम स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी की चार्टर्ड एकाउंटेंट ने अपने इंजीनियर पति पर नपुंसक होने की जानकारी छिपाकर शादी करने और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न और दुराचार के प्रयास जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Agra Crime News Today: सास ने जेठ से संबंध बनाने का दबाव बनाया

Agra CA Wife Conflict News
Agra Crime News Today (Image- Social Media)

पीड़िता के अनुसार, शादी के समय उसके पति के स्वास्थ्य से जुड़ी एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण बात उससे छिपाई गई थी। शादी के बाद पहली रात को उसे सच्चाई का पता चला। सास ने बोला कि वह ठीक हो जाएगा, लेकिन इस बात की सच्चाई उसके पति, सास-ससुर और जेठ को ही पता थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीना बाद पति की स्वास्थ्य समस्याओं के चलते जब संतान को लेकर सवाल उठने लगे, तो सास ने एक हैरान करने वाला प्रपोजल दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि संतान की चाहत में सास ने जेठ से संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसका विरोध करने पर उसे मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी गई।

CA Woman Harassment: जेठ ने जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया

Agra CA Wife Conflict News
CA Woman Harassment (Image- Social Media)

पीड़िता के मुताबिक, नवंबर 2025 में पति के अमेरिका जाने के बाद जेठ ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। जब इसी पूरी घटना की जानकारी उसने अपने पति को दी, तो समर्थन मिलने के बजाय ससुराल के अन्य सदस्यों ने उसके विरोध को दबाने की कोशिश की। उसके धमकाया गया और बेरहमी से पिटाई की गई

UP Crime News: पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता ने शाहगंज थाना में ससुराल पक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, दुराचार के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में एसीपी लोहा मंडी गौरव सिंह ने फोन पर बताया है कि शिकायत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: एक्सप्रेसवे पर पलटा ट्रक, घायल ड्राइवर को छोड़ मछलियां बटोरने लगे लोग, देखें मानवता को शर्मसार करने वाला VIDEO

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।