Giriraj Singh on Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक सार्वजनिक समारोह के दौरान एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की घटना के बाद भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच केंद्रिय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन जताया है और इस विवाद पर कहा कि यह भारत देश है इस्लामिक देश नहीं है। महिला के पास चेहरा छुपाने का कोई कारण नहीं था वह सिर्फ नियुक्ति पत्र लेने आई थी।
Giriraj Singh on Nitish Kumar

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समर्थन जताते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र लेने वाले को चेहरा दिखाने में नहीं डरना नहीं चाहिए, वोट देने के समय भी चेहरा दिखाने की जरूरत नहीं होती है। साथ ही बताया कि नीतीश कुमार ने गार्जियन के नाते उनका हिजाब खींचा था और यह गलत नहीं है, उन्होंने यह सही किया है। वहीं जब सवाल पूछा गया कि हिजाब खींचने वाली महिला ने नौकरी रिफ्यूज कर दी है इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वह उसकी मर्जी है नौकरी रिफ्यूज करे या जहन्नुम में जाए।
Bihar Latest News
यह विवाद 15 दिसंबर को पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद हॉल में आयुष डॉक्टरों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान तब शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच पर मौजूद महिला डॉक्टर नुसरत परवीन के चेहरे से हिजाब हटा दिया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उपस्थित थे। इस घटना के बाद नुसरत परवीन बिहार छोड़कर कोलकाता चली गईं, जहां वह कथित तौर पर अपने भाई के घर पर रह रही हैं। वह अभी तक पटना वापस नहीं लौटी हैं और अपनी नौकरी पर नहीं लौटी हैं। सूत्रों का दावा है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Nitish Kumar News

इस घटना के बाद कई पक्षों से आलोचना की गई है। हैदराबाद में मुस्लिम महिलाओं के एक समूह ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ के एक पुलिस स्टेशन में एक मुस्लिम महिला ने मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, वहीं फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत ने भी इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से उनकी आलोचना की।


Download Android App
Download iOS App




