‘माफी मांगो, नहीं तो…’ पाकिस्तान के डॉन ने नीतीश कुमार को दी धमकी, मुस्लिम महिला का हिजाब उतारने पर भड़का

Summary :

Hijab Controversy Threat: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हिजाब विवाद के बाद पाकिस्तान से धमकी मिली है। पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी ने नीतीश कुमार को पब्लिक में माफी मांगने को कहा है। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी कर चेतावनी दी है। इसके बाद राजनीतिक और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। आपको बता दें कि बीते दिन नीतीश कुमार ने नियुक्ति पात्र देने के दौरान एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब खींच लिया था। इसके बाद नीतीश कुमार बुरी तरह विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, बीते दिनों बिहार में नीतीश कुमार जब नियुक्ति पत्र…

Hijab Controversy Threat: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हिजाब विवाद के बाद पाकिस्तान से धमकी मिली है। पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी ने नीतीश कुमार को पब्लिक में माफी मांगने को कहा है। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी कर चेतावनी दी है। इसके बाद राजनीतिक और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। आपको बता दें कि बीते दिन नीतीश कुमार ने नियुक्ति पात्र देने के दौरान एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब खींच लिया था। इसके बाद नीतीश कुमार बुरी तरह विवादों में घिर गए हैं।

दरअसल, बीते दिनों बिहार में नीतीश कुमार जब नियुक्ति पत्र बांट रहे थे, उस दौरान एक नवनियुक्त महिला आयुष डॉक्टर के चेहरे से उन्होंने हिजाब हटा दिया था। इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। नीतीश कुमार की इस हरकत की कई लोगों ने आलोचना की। लखनऊ में तो इसको लेकर शिकायत भी दर्ज हो गई है। कई मुस्लिम नेताओं ने नीतीश कुमार की इस हरकत को अनुचित बताया है। इसपर सियासी गलियारों से लेकर सामाजिक मंचों तक बहस तेज हो गई।

Pakistan Don Shehzad Bhatti: डॉन ने नीतीश कुमार को दी धमकी

Hijab Controversy Threat
Pakistan Don Shehzad Bhatti (Iamge- Social Media)

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने नीतीश कुमार को धमकी देने का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में भट्टी ने कहा कि बिहार में जो हुआ वह सबने देखा है। उसने आरोप लगाया कि एक ऊंचे संवैधानिक पद पर बैठे आदमी ने एक मुस्लिम महिला के साथ गलत व्यवहार किया। उसने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के पास अभी भी समय है कि वह उस महिला से माफी मांग लें।

उसने चेतावनी दी कि अगर तुरंत माफी नहीं मांगी गई, तो ‘जिम्मेदार संस्थानों’ को कार्रवाई करनी चाहिए। उसने यह कहते हुए बात खत्म की कि बाद में कोई यह न कहे कि उन्हें चेतावनी नहीं दी गई थी। हाल ही में पाकिस्तानी डॉन भट्टी ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहजाद भट्टी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है। उस पर भारत विरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप लगते रहे हैं।

Nitish Kumar Hijab Vivad: क्या है हिजाब विवाद?

Hijab Controversy Threat
Nitish Kumar Hijab Vivad (Iamge- Social Media)

बिहार में नियुक्ति समारोह के दौरान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब हटाया। दरअसल, 685 आयुर्वेद, 393 होम्योपैथी और 205 यूनानी डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे। इस दौरान जब एक महिला डॉक्टर की बारी आई, जो चेहरे पर हिजाब पहने हुई थीं, तो मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और कहा, “यह क्या है?” फिर उन्होंने खुद ही उनका हिजाब हटा दिया।

महिला डॉक्टर इस हरकत से थोड़ी असहज हो गई, और इस दौरान एक अधिकारी ने तुरंत उन्हें हिजाब फिर से पहनने में मदद की।उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उन्हें रोकने के लिए कोशिश करते नजर आए। इस घटना के बाद, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए सवाल उठाया, “यह क्या हो गया है नीतीश जी को?”

यह भी पढ़ें: ‘कहीं और हाथ लग जाता तो…’, नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर BJP नेता संजय निषाद के बयान से बवाल तेज, अब मांगी माफी, बोले- किसी को ठेस…

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।