Sanjay Nishad Statement: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से मंच पर मुस्लिम महिला का बुर्का हटाने वाले विवाद पर यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने अपने बयान पर माफी मांगी है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा, “मेरे शब्दों से अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं वापस लेता हूं। मैंने हंसते हुए सहज भाव से अपनी स्थानीय भोजपुरी बोली में कहा था। किसी महिला, समुदाय, या धर्म के प्रति कोई दुर्भावना नहीं थी। कुछ लोग जानबूझकर एजेंडे के तहत इसे फैला रहे हैं। उनसे कहूंगा वैसा काम ना करें जिससे समाज में तनाव फैले।”
Sanjay Nishad On Hijab Issue: संजय निषाद ने क्या कहा था?

बता दें कि इससे पहले संजय निषाद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो भी तो आदमी ही हैं। नकाब छू लिया तो इतना पीछे नहीं पड़ जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा था, “वह (नीतीश कुमार) भी तो एक मर्द हैं… नकाब हटाने पर इतना हंगामा क्यों? उनके हाथ सिर्फ चेहरे पर लगे थे। अगर उनके हाथ कहीं और लग जाते, तब क्या होता?” इस बयान को सुनने के बाद इंटरव्यू ले रहा पत्रकार भी चौंक गया और तुरंत स्पष्टीकरण मांगा। लेकिन मंत्री जी अपनी बातों को बार-बार दोहराते रहे।
Sanjay Nishad on Hijab Issue: संजय निषाद के बयान से सियासी पारा तेज
वहीं इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी की नेता व प्रवक्ता सुमैया राणा ने नीतीश कुमार और संजय निषाद के खिलाफ कैसरबाग कोतवाली में शिकायत की है। वहीं, इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। दरअसल, पटना में एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाए जाने से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव किया था।
NDA Leader Sanjay Nishad: सपा ने जमकर साधा निशाना
संजय निषाद को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता का कहना था कि ऐसी मानसिकता के लोगों से उत्तर प्रदेश की हर मां-बेटी को बचाना है। ऐसे लोग किसी की भी मां-बहन और बेटी की इज्जत नहीं कर सकते, फिर वो किसी भी धर्म को मानने वाली हों।
Nitish Kumar: क्या है नीतीश कुमार का हिजाब विवाद? (Sanjay Nishad Statement)
बिहार में एक समारोह में पत्र वितरण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक लड़की का जबरन हिजाब खींच लिया
सुरक्षाकर्मी को उस लड़की को पीछे खींचना पड़ा
इतनी घटिया हरकत पर इतना सुई टपक सन्नाटा क्यों?
एक CM ने यह किया पर कोई आक्रोश नहीं?
TV पर कोई डिबेट नहीं?
हद है pic.twitter.com/MlxmXgtMPv
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) December 15, 2025
बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे। इसी दौरान एक मुस्लिम युवती नियुक्ति पत्र लेने के लिए पहुंची थी। उस युवती ने हिजाब पहन रखा था। सीएम नीतीश ने नियुक्ति पत्र देने के बाद उसका हिजाब हटाने की कोशिश की, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो पर यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद उन्होंने इस पर माफी मांगी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए संजय निषाद ने कहा कि उनके काम को जनता जानती है।


Download Android App
Download iOS App





