Homebound Shortlisted For Oscars 2026: अकादमी ने 12 अन्य कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट की घोषणा करते हुए बताया कि भारत की फिल्म Homebound 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट में शामिल हो गई है। इनमें डॉक्यूमेंट्री, ओरिजिनल सॉन्ग, ओरिजिनल स्कोर, सिनेमैटोग्राफी, साउंड, विजुअल इफेक्ट्स, मेकअप और हेयरस्टाइलिंग, और नई शुरू की गई कास्टिंग कैटेगरी शामिल हैं। कुल मिलाकर, 86 योग्य देशों और क्षेत्रों में से 15 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।इंटरनेशनल फीचर फिल्म की शॉर्टलिस्ट दुनिया भर के सिनेमा को दिखाती है।
Homebound Shortlisted For Oscars 2026: Oscars 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई Homebound

16 दिसंबर को, एकेडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने सभी कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट की घोषणा की, जिसमें एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म, कास्टिंग, सिनेमैटोग्राफी, डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म, डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म, इंटरनेशनल फीचर फिल्म, लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म, मेकअप और हेयरस्टाइलिंग, म्यूज़िक (ओरिजिनल स्कोर), म्यूज़िक (ओरिजिनल सॉन्ग), साउंड और विज़ुअल इफ़ेक्ट्स शामिल हैं।
करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस और ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर अभिनीत ‘Homebound‘ इस कैटेगरी में पंद्रह अन्य फिल्मों के साथ नॉमिनेशन राउंड में आगे बढ़ेगी। अगले राउंड में, एकेडमी के सभी ब्रांच के सदस्यों को वोट देने के लिए सभी 15 शॉर्टलिस्ट की गई फिल्में देखने के लिए इनवाइट किया जाएगा।
करण जौहर ने ख़ुशी की जाहिर
‘होमबाउंड’ के निर्माता करण जौहर ने oscars 2026 में फिल्म के शॉर्टलिस्ट होने पर खुशी जताई। उन्होंने डायरेक्टर नीरज घेवान को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हमारा चुनाव हो गया है । होमबाउंड टीम को बहुत-बहुत बधाई!’
‘होमबाउंड’ का इन फिल्मों से है मुकाबला

बता दें कि 98वें एकेडमी अवॉर्ड के लिए इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में चुनी गई 15 फिल्में अगले राउंड की वोटिंग के लिए पहुंचेंगी। इनमें अर्जेंटीना की ‘बेलेन’, ब्राजील की ‘द सीक्रेट एजेंट’, फ्रांस की ‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’, जर्मनी की ‘साउंड ऑफ फॉलिंग’, इराक की ‘द प्रेसिडेंट्स केक’, जापान की ‘कोकुहो’, जॉर्डन की ‘ऑल दैट्स लेफ्ट ऑफ यू’, नॉर्वे की ‘सेंटीमेंटल वैल्यू’, फिलिस्तीन की ‘फिलिस्तीन 36’, साउथ कोरिया की ‘नो अदर चॉइस’, स्पेन की ‘सिरात’, स्विट्जरलैंड की ‘लेट शिफ्ट’, ताइवान की ‘लेफ्ट-हैंडेड गर्ल’ और ट्यूनीशिया की ‘द वॉइस ऑफ हिंद रजब’ शामिल हैं। इस कैटेगरी में वोटिंग करने वाले वोटर्स को अपना चुनाव करने से पहले सभी 15 फिल्में देखनी होंगी।


Download Android App
Download iOS App





