Delhi Work From Home Rule: बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। कल यानी गुरुवार से दिल्ली के सभी प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम जरूरी कर दिया गया है। यानी अब सभी दफ्तरों में सिर्फ आधे कर्मचारी जाएंगे और आधे घर से ही काम करेंगे। यह फैसला प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए लिया गया है। वहीं, जो संस्थान नियमों का उल्लंघन करेंगे, उसपर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
Delhi Pollution News Today: मजदूरों को मिलेगा 10,000 रूपये का मुआवजा

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में 16 दिनों तक ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का तीसरा फेज, (GRAP-3) लागू रहा। इस दौरान निर्माण कार्य बंद थे। इससे दिहाड़ी मजदूर प्रभावित हुए हैं। दिल्ली सरकार सभी रजिस्टर्ड और वेरिफाइड निर्माण मजदूरों के खातों में 10,000 रूपये का मुआवजा ट्रांसफर करेगी। मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ताया कि GRAP-4 लागू रहने तक इसी तरह मुआवजा दिया जाएगा।
50% Work From Home Mandatory: इन क्षेत्रों में नहीं होगा यह नियम लागू

कल यानी गुरुवार से सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम करना अनिवार्य होगा। मतलब आधे कर्मचारी घर से काम करेंगे और आधे दफ्तर से। इसके अलावा हेल्थ केयर अस्पताल, फायर, जेल, सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाएं पर यह नियम लागू नहीं होगा।
दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 329 दर्ज किया गया, जो बहुत ख़राब श्रेणी में आता है। हालांकि पिछले तीन दिनों से राजधानी में छाए गंभीर प्रदूषण में थोड़ा सुधार हुआ है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के सभी मॉनिटरिंग स्टेशनों पर सुबह 7 बजे AQI गंभीर श्रेणी से नीचे था, लेकिन कुछ इलाकों में यह खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली में तेज हवाओं और कम होते प्रदूषण की वजह से AQI गंभीर श्रेणी से बाहर आ गया है। 24 घंटे का AQI 354 पर रहा। CPCB के मुताबिक, 0 से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App




