OnePlus 15R Launching Today: Oneplus ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन को पेश किया है। अब जल्द ही कंपनी एक और शानदार स्मार्टफोन Oneplus 15R को लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि यह 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा और लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की फीचर की जानकारी लीक हो गई है। माना जा रहा है कि इसमें बड़ी बैटरी, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, शानदार कैमरा, दमदार चिपसेट के साथ कई नए फीचर दिए जाएंगे। आप भी स्मार्टफोन लेने की सोच रहे है तो अपना बजट बचा के रखें। विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टफोन में क्या फीचर मिलने की उम्मीद है और कीमत कितनी हो सकती है।
OnePlus 15R Launching Today

आज 17 दिसंबर को Oneplus इवेंट के दौरान Oneplus 15R को लॉन्च कर देगी इस इवेंट में OnePlus Pad Go 2 टैब और स्मार्टवॉच को भी पेश करेगी। लॉन्च होने से पहले ही इस स्मार्टफोन की जानकारी लीक हो गई है जिसने बाजार का माहौल गर्म कर दिया है। लीक खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि इसमें बड़ी बैटरी, Auto Focus कैमरा, दमदार प्रोसेसर दिया जा सकता है साथ ही कीमत भी किफायती हो सकती है। विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टफोन में क्या फीचर मिलने के अनुमान है।
Oneplus 15R Expected Features & Specifications

Display: 1.5k Amoled डिस्पले मिलने का अनुमान है, यह 165HZ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
Processor: Snapdragon 8 Gen 5 के दमदार चिपसेट के साथ पहला स्मार्टफोन होगा।
Camera: 32 MP का ऑटो फोकस फ्रंट कैमरा, 50MP का रियर कैमरा और 4K विडियो सपोर्टिंग मिलेगा।
Battery: 7400mAh की बड़ी बैटरी मिलने का अनुमान है।
OnePlus Event Live Stream
आज OnePlus के इवेंट के दौरान Oneplus 15R, OnePlus Pad Go 2 और SmartWatch को लॉन्च किया जाएगा साथ ही सभी जानकारी भी अनवील की जाएगी। अगर आप भी इस Live इवेंट का हिस्सा बनना चाहते है तो बता दे कि आज शाम को 7 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा और इसे वनप्लस इंडिया यूट्यूब चैनल पर लाइव किया जाएगा
ALSO READ: ‘OnePlus 15, Realme GT 8 Pro और Xiaomi 17 Pro Max…’, 2025 में इन स्मार्टफोन्स का चला सिक्का!


Download Android App
Download iOS App




