‘OnePlus 15, Realme GT 8 Pro और Xiaomi 17 Pro Max…’, 2025 में इन स्मार्टफोन्स का चला सिक्का!

Summary :

Year Ender 2025: 2025 का साल स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद रोमांचक रहा। इस साल AI फीचर्स, पावरफुल प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरे और फोल्डेबल डिजाइन ने मार्केट को हिला दिया। साल के अंत तक कई स्मार्टफोन यूजर्स और टेक लवर्स के बीच चर्चा में रहे। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे टॉप (Smartphones Launched in India 2025) स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं जो परफॉर्मेंस, कैमरा और इनोवेशन में सबसे आगे हैं। Year Ender 2025: List of Smartphones Launched in India 2025 iPhone 17 Pro Max Apple का यह फ्लैगशिप फोन iPhone 17 Pro Max A19 Pro चिपसेट के साथ आता…

Year Ender 2025: 2025 का साल स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद रोमांचक रहा। इस साल AI फीचर्स, पावरफुल प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरे और फोल्डेबल डिजाइन ने मार्केट को हिला दिया। साल के अंत तक कई स्मार्टफोन यूजर्स और टेक लवर्स के बीच चर्चा में रहे। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे टॉप (Smartphones Launched in India 2025) स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं जो परफॉर्मेंस, कैमरा और इनोवेशन में सबसे आगे हैं।

Year Ender 2025: List of Smartphones Launched in India 2025

iPhone 17 Pro Max

Year Ender 2025 (Image- Social Media)
Year Ender 2025 (Image- Social Media)

Apple का यह फ्लैगशिप फोन iPhone 17 Pro Max A19 Pro चिपसेट के साथ आता है। यह वीडियो शूटिंग और फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन कैमरा फीचर्स देता है। iOS 26 के नए फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ इसे परफॉर्मेंस के मामले में कई Android फोन्स से आगे रखते हैं। प्रीमियम डिजाइन इसे और भी खास बनाता है।

Google Pixel 10 Pro XL

Year Ender 2025 (Image- Social Media)
Year Ender 2025 (Image- Social Media)

Google का यह फोन AI फीचर्स में सबसे आगे है। Tensor G5 चिप के साथ Magic Editor और Pixel Journal जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका कैमरा नैचुरल फोटोज देता है और कंपनी 7 साल तक अपडेट्स का वादा करती है।

Vivo X300 Pro

Year Ender 2025 (Image- Social Media)
Year Ender 2025 (Image- Social Media)

Vivo X300 Pro खासकर कैमरा लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 200MP कैमरा और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। 7,300mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप इसे पावरफुल बनाती है। फास्ट चार्जिंग और स्मूथ परफॉर्मेंस इसे लोकप्रिय फोन बनाते हैं।

OPPO Find X9 Pro

OPPO का यह फोन Hasselblad ट्यून्ड 200MP कैमरा के साथ आता है। इसमें डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 7,500mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है। MediaTek Dimensity 9500 चिप इसे शानदार परफॉर्मेंस देने में मदद करती है।

Xiaomi 15 Ultra

Xiaomi 15 Ultra Leica ट्यून्ड क्वाड-कैमरा सिस्टम के साथ आता है। 1-इंच का मेन सेंसर और 200MP पेरिस्कोप लेंस कम रोशनी में भी शानदार फोटो कैप्चर करता है। 120Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite चिप इसे परफॉर्मेंस और वैल्यू का बैलेंस देती है।

Samsung Galaxy Z Fold 7

Year Ender 2025 (Image- Social Media)
Year Ender 2025 (Image- Social Media)

Samsung का यह फोल्डेबल फोन स्लिम डिजाइन और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, बड़ा इनर स्क्रीन और एडवांस्ड Galaxy AI फीचर्स मिलते हैं।

Honor Magic V5

Honor का यह फोल्ड फोन भी स्लिम डिजाइन और शक्तिशाली Snapdragon 8 Elite चिप के साथ आता है। इसकी बैटरी और कैमरा परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी है।

Samsung Galaxy Z TriFold

यह Samsung का पहला ट्रिपल-फोल्ड फोन है। इसमें 10-इंच की इनर डिस्प्ले और 6.5-इंच की कवर स्क्रीन है। मल्टीटास्किंग और फास्ट चार्जिंग के साथ Snapdragon 8 Elite चिप इसे पावरफुल बनाती है।

RedMagic 11 Pro

गेमिंग फोन की बात करें तो RedMagic 11 Pro बेहतरीन विकल्प है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5, 7,500mAh बैटरी, लिक्विड कूलिंग सिस्टम, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 520Hz शोल्डर ट्रिगर्स जैसे फीचर्स हैं।

स्मार्टफोन की दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित किए

2025 में स्मार्टफोन की दुनिया ने परफॉर्मेंस, कैमरा और इनोवेशन के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो ये डिवाइस हर तरह के यूजर के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं।

ये भी पढ़ें: ’50MP Camera, 7000mAh Battery और Best processor…’, भारत में लॉन्च हुई Realme Narzo 90-Narzo 90x 5G सीरीज

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।