Realme Narzo 90-Narzo 90x 5G Review: Realme ने भारतीय बाजार में 16 दिसंबर को अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Realme Narzo 90 लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल हैं – Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G। दोनों ही फोन दमदार बैटरी, 5G सपोर्ट और मजबूत बिल्ड के साथ पेश किए गए हैं। खास बात यह है कि इनमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और ये फोन पानी व धूल से सुरक्षा के लिए IP रेटिंग के साथ आते हैं।
Realme Narzo 90-Narzo 90x 5G Review: Price in India
Realme Narzo 90 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 18,499 रुपये में उपलब्ध होगा।
वहीं, Realme Narzo 90x 5G के 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। दोनों स्मार्टफोन 24 दिसंबर से Realme की वेबसाइट और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Realme Narzo 90-Narzo 90x 5G: Color Option
कलर ऑप्शन की बात करें तो Narzo 90 5G कार्बन ब्लैक और विक्ट्री गोल्ड रंग में आएगा, जबकि Narzo 90x 5G नाइट्रो ब्लू और फ्लैश ब्लू कलर में मिलेगा।
Display and Software Features
Realme Narzo 90 5G में 6.57 इंच की AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इससे वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव बेहतर मिलता है।
वहीं Narzo 90x 5G में 6.80 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मौजूद है। दोनों फोन Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 पर काम करते हैं।

Security
सुरक्षा के लिए Narzo 90 5G में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जबकि Narzo 90x 5G में IP65 रेटिंग मिलती है।
Realme Narzo 90-Narzo 90x 5G Features & Specifications
Processor, RAM, and Storage
Realme Narzo 90 5G में MediaTek Dimensity 6400 Max प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm तकनीक पर बना है। वहीं Narzo 90x 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। दोनों फोन में 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।

Battery and Charging
इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है। दोनों स्मार्टफोन 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबे समय तक चलता है।
Camera Features
Realme Narzo 90 5G में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
वहीं Narzo 90x 5G में पीछे 50MP का कैमरा और सामने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Connectivity and other Features
दोनों स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट, Bluetooth 5.3, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Snapdragon 6 Gen 3 Processor, 5520mAh की Battery…’, जनवरी में गर्दा उड़ाने आ रहा Redmi का ये स्मार्टफोन


Download Android App
Download iOS App




