Female SHO in Mau: उत्तर प्रदेश के मऊ से एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद विवाद लगातार बढ़ता चला गया। अब इस मामले में यूपी की योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस अधिकारी को चेतावनी दी है। तो चलिए जानते है कि क्या है पूरा मामला। कहानी शुरू होती है मऊ में मिशन शक्ति 0.5 के तहत जागरूकता अभियान से। इस अभियान के तहत जिले में जगह-जगह बिना सूचना के आधार पर पुलिस पहुंच रही है और गलत देखने पर कार्रवाई भी कर रही है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर मंजू सिंह ने मंदिर दर्शन करने पहुंचे एक भाई-बहन को प्रेमी कपल सझकर कहा कि आगे से सार्वजनिक जगह पर इस तरह से न बैठें। मामले का संज्ञान लेते हुए SP ने SHO मंजू सिंह का तबादला किया है।
Female SHO: क्या है पूरा मामला?

यह घटना मऊ जिले के एक मंदिर कैंपस की है। महिला थाना प्रभारी है। जिनका नाम मंजू सिंह बताया गया है। मंजू सिंह ने भाई-बहन को रोककर उनसे बातचीत की और कहा कि, “मंदिर में घूमने आओ तो गार्जियन के साथ आया करो।” यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल होने के बाद कई सवाल उठने लगे। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “क्या भाई गार्जियन नहीं हो सकता?, तो किसी ने लिखा यूपी में तो भाई-बहन को भी कपल मान लिया जाता है.”
Action taken against female SHO in Mau: पुलिस अधिकारी ने क्या कहा? (Female SHO in Mau)
वहीं इस मामले पर एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस अनूप कुमार ने रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि महिला SHO मंजू सिंह का कोई बुरा इरादा नहीं था, लेकिन पुलिस ऑफिसर कभी-कभी मोरल पुलिसिंग करते हैं और बेवजह सलाह देते हैं। उन्होंने साफ किया कि अगर वे लवर भी हैं, तो भी कोई रोक-टोक नहीं होगी। अनूप कुमार ने आगे कहा कि पुलिस की काउंसलिंग की जाएगी ताकि वे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम न करें। महिला SHO को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चेतावनी भी जारी की जाएगी।
ALSO READ: ट्रंप ने BBC पर लगाया 10 अरब डॉलर का मानहानी केस, जानें क्यों लिया यह फैसला


Download Android App
Download iOS App





