क्या है पायल गेमिंग के प्राइवेट वीडियो का सच? Fect Check के दावों ने सुलझा दी सारी गुत्थी!

Summary :

Fact Check Payal Gaming Link: आज के समय में लगभग हर व्यक्ति के हाथ में स्मार्टफोन और इंटरनेट मौजूद है। सोशल मीडिया ने किसी भी जानकारी, फोटो या वीडियो को कुछ ही मिनटों में वायरल करने की ताकत दे दी है। इसी वजह से हाल के दिनों में कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनके बारे में दावा किया जाता है कि वे किसी फेमस व्यक्ति के प्राइवेट या आपत्तिजनक वीडियो हैं। अधिकतर मामलों में इन वीडियो के साथ गलत दावे जोड़े जाते हैं और लोगों को गुमराह किया जाता है। Fact Check Payal Gaming Link: पायल गेमिंग वीडियो…

Fact Check Payal Gaming Link: आज के समय में लगभग हर व्यक्ति के हाथ में स्मार्टफोन और इंटरनेट मौजूद है। सोशल मीडिया ने किसी भी जानकारी, फोटो या वीडियो को कुछ ही मिनटों में वायरल करने की ताकत दे दी है। इसी वजह से हाल के दिनों में कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनके बारे में दावा किया जाता है कि वे किसी फेमस व्यक्ति के प्राइवेट या आपत्तिजनक वीडियो हैं। अधिकतर मामलों में इन वीडियो के साथ गलत दावे जोड़े जाते हैं और लोगों को गुमराह किया जाता है।

Fact Check Payal Gaming Link: पायल गेमिंग वीडियो लीक होने का दावा

इन दिनों सोशल मीडिया और गूगल पर एक वीडियो को लेकर काफी चर्चा हो रही है। दावा किया जा रहा है कि मशहूर गेमर पायल धारे, जिन्हें लोग Payal Gaming के नाम से जानते हैं, उनका 1 मिनट 16 सेकंड का एक निजी वीडियो लीक हो गया है। इस कथित वीडियो के छोटे क्लिप और स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैलाए जा रहे हैं। लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वीडियो में दिखने वाली लड़की वाकई पायल गेमिंग है? और क्या यह वीडियो असली है या फिर किसी तकनीक, जैसे एआई, की मदद से बनाया गया है?

Fact Check Payal Gaming Link ( credit S-M)
Fact Check Payal Gaming Link ( credit S-M)

Payal Gaming MMS Video Sparks Controversy: गूगल और सोशल मीडिया पर बढ़ा सर्च

गूगल पर “Payal” लिखते ही payal gaming viral video, payal gaming leaked video, payal dhare video जैसे शब्द सामने आने लगते हैं। इसी तरह एक्स, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर भी इस नाम से कई अकाउंट्स बनाए गए हैं, जो वीडियो होने का दावा कर रहे हैं। कुछ यूजर्स तो यह तक कह रहे हैं कि उन्होंने पूरा वीडियो देख लिया है और जरूरत पड़ने पर दूसरों को भेज भी सकते हैं। इस तरह के दावे लोगों की जिज्ञासा बढ़ाते हैं और अफवाह को और तेज कर देते हैं।

Payal Gaming Viral MMS: आखिर पायल गेमिंग कौन हैं?

पायल धारे भारत की एक जानी-मानी महिला गेमर और लाइव स्ट्रीमर हैं। वह BGMI (PUBG Mobile) गेम के लिए मशहूर हैं और S8UL Esports टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने गेमिंग की दुनिया में महिलाओं के लिए एक मजबूत पहचान बनाई है। पायल को कई बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं, जैसे Female Gaming Influencer of the Year और Streamer of the Year। वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया पर उनका बड़ा फैनबेस है।

Fact Check Payal Gaming Link ( credit S-M)
Fact Check Payal Gaming Link ( credit S-M)

क्या लीक वीडियो का दावा सच है?

फैक्ट चेक करने पर यह साफ हो जाता है कि पायल गेमिंग से जुड़ा वीडियो लीक होने का दावा पूरी तरह झूठा है। अब तक किसी भी भरोसेमंद फैक्ट-चेक प्लेटफॉर्म ने इस वीडियो को असली नहीं माना है। सोशल मीडिया पर भी अधिकतर यूजर्स का कहना है कि वीडियो में दिख रही लड़की पायल गेमिंग नहीं है। कई लोगों का मानना है कि यह वीडियो एआई से बनाया गया फर्जी वीडियो है। कुछ यूजर्स ने यह भी अपील की है कि इस तरह के कंटेंट को शेयर न किया जाए।

Fact Check Payal Gaming Link ( credit S-M)
Fact Check Payal Gaming Link ( credit S-M)

फेक्ट चेक में सभी दावे झूठे

हमारी जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पायल गेमिंग का कोई भी निजी या आपत्तिजनक वीडियो लीक नहीं हुआ है। यह पूरी तरह अफवाह और गलत जानकारी पर आधारित मामला है। लोगों को चाहिए कि वे बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो या दावे पर भरोसा न करें और न ही ऐसे कंटेंट को आगे फैलाएं। सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना आज के समय में बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान-बांग्लादेश हमारे भाई हैं’, ममता के नेता के बयान से मचा बवाल, BJP बोली…क्या बांग्लादेश बनाने का इरादा?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।