TMC leader controversy: एक तरफ पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ आतंकवाद की साजिश रच रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारत में रहने वाला एक भारतीय पाकिस्तान और बांग्लादेश को भाईचारे से जोड़ रहा है। यह व्यक्ति भारतीय नहीं, बल्कि देश के अंदर का गद्दार है, जो इस तरह की बेशर्मी भरी बातें कर रहा है। हाल ही में बंगाल के एक तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा, “बांग्लादेश और पाकिस्तान हमारे पड़ोसी हैं, ये हमारे भाई हैं। हमें चीन से लड़ना है। हमें इंग्लैंड से लड़ना है।
उन्होंने हमारा शोषण करने और हम पर राज करने के लिए सब कुछ किया है। लेकिन हमारे भाइयों के बारे में बुरा कमेंट करना सही नहीं है।” यह कमेंट जलपाईगुड़ी में एंटी-SIR मीटिंग से तृणमूल के ताकतवर नेता कृष्ण दास ने किया। इसे लेकर सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। बीजेपी में इस मामले में बंगाल की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
Pakistan Bangladesh Brothers Remark: तृणमूल नेता का पाकिस्तान के लिए क्यों आया प्यार?
देश के गद्दार: पहचान हिंदुस्तानी, नीयत पाकिस्तानी#Bengal #Mamta #supporthindus pic.twitter.com/bIpT8lyMpq
— Punjab Kesari (@PunjabKesariCom) December 17, 2025
BJP ने तृणमूल नेता की ‘पाकिस्तान से दोस्ती’ पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि, कृष्ण बाबू कहते हैं, “हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं। अगर मेरे घर के बगल में रहने वाले व्यक्ति के साथ हमारे अच्छे रिश्ते हैं, तो बाहर से कोई आकर हम पर हमला नहीं कर सकता।”
TMC Leader Statement Row: बीजेपी ने लिया आड़े हाथ (TMC leader controversy)

BJP जिला कमेटी के सदस्य और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नकुल दास ने कृष्ण दास का नाम लिए बिना उन पर पाकिस्तान जाने का आरोप लगाया। लेकिन सत्ताधारी खेमे के दूसरे नेता क्या कह रहे हैं? तृणमूल जलपाईगुड़ी जिला सचिव विकास मालाकार ने इस बारे में पूछने से किनारा कर लिया। वे कहते हैं, “कृष्ण दास असल में क्या कहना चाहते हैं, यह तो वही कह सकते हैं। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री फेडरल स्ट्रक्चर में हैं और देश की अंदरूनी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर केंद्र के साथ हैं।”
ALSO READ: ट्रंप ने BBC पर लगाया 10 अरब डॉलर का मानहानी केस, जानें क्यों लिया यह फैसला


Download Android App
Download iOS App





