Mussoorie घूमने का बना रहे है प्लान? IRCTC के इस Budget Tour Package में मिलेगा सबकुछ – खाना, होटल और घूमना

Summary :

IRCTC Mussoorie Package: अगर आप भी होने परिवार के साथ कुछ पल सुकून के साथ पहाड़ों में बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए IRCTC का ये टूर पैकेज बेस्ट होगा। आपको बता दें कि IRCTC ने पहाड़ों पर घूमने के लिए Uttarakhand Simply Heaven पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में आपको देहरादून, हरिद्वार, मसूरी समेत कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। चलिए जानते हैं, इस पैकेज को कैसे बुक करने पर कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी। IRCTC Mussoorie Package: IRCTC के इस टूर पैकेज से घूमें मसूरी IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम Uttarakhand Simply Heaven है। इस…

IRCTC Mussoorie Package: अगर आप भी होने परिवार के साथ कुछ पल सुकून के साथ पहाड़ों में बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए IRCTC का ये टूर पैकेज बेस्ट होगा। आपको बता दें कि IRCTC ने पहाड़ों पर घूमने के लिए Uttarakhand Simply Heaven पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में आपको देहरादून, हरिद्वार, मसूरी समेत कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। चलिए जानते हैं, इस पैकेज को कैसे बुक करने पर कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी।

IRCTC Mussoorie Package: IRCTC के इस टूर पैकेज से घूमें मसूरी

IRCTC Mussoorie Package
IRCTC Mussoorie Package
  • IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम Uttarakhand Simply Heaven है।
  • इस पैकेज में आपको 5 रात और 6 दिन घूमने का मौका मिलेगा।
  • इस टूर पैकेज की शुरुआत गोरखपुर से होगी।

कितने दिन की होगी ट्रिप

  • पैकेज में आपको देहरादून, हरिद्वार, मसूरी, ऋषिकेश घूमने का मौका मिलेगा।
  • यह ट्रिप 05 रात और 06 दिनों की होगी।

IRCTC Tour Package: कितना आएगा खर्च?

irctc uttarakhand tour package
irctc uttarakhand tour package (Source: social media)
  1. इस पैकेज को बुक करने के लिए आपके 16,880 रुपये खर्च होंगे। इस पैकेज में आपको 2AC और 3AC से सफर करने का मौका मिलेगा।
  2. 2AC और 3 AC के पैकेज का किराया भी अलग-अलग है। अगर आप 2AC पैकेज बुक करते हैं, तो आपको सिंगल शेयरिंग के लिए ₹38180 रुपये खर्च करने होंगे।
  3. डबल शेयरिंग के लिए आपको ₹22305 और ट्रिपल शेयरिंग के लिए 18250 रुपये खर्च करने होंगे।
  4. अगर आपके साथ इस ट्रिप में कोई 5 साल से 11 साल का बच्चा जाता है और उसके लिए आप अलग से बेड लेते हैं, तो आपको 15,035 रुपये खर्च करने होंगे।
  5. वहीं, अगर आपके साथ कोई 5 से 11 साल का बच्चा जाता है और आप अलग से बेड नहीं लेते हैं. तो आपको 10,455 रुपये देने होंगे।

Winter Tour Packages: पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

Winter Tour Packages
Winter Tour Packages (Source: social media)
  • पैकेज में आपको ट्रेन से आने-जाने का टिकट दिया जाएगा।
  • पैकेज में आपको 1 रात को देहरादून और 2 रात को हरिद्वार, मसूरी में रहने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज के अनुसार सडान या SUV गाड़ी से आपको घूमने के लिए ले जाया जाएगा।
  • पैकेज में आपको टैक्स, पार्किंग के लिए पैसे नहीं देने होंगे।

Also Read: इस New Year आप भी भारत की Best Destination की तलाश में हैं तो देखें ये 10 Beautiful Places

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।