इस New Year आप भी भारत की Best Destination की तलाश में हैं तो देखें ये 10 Beautiful Places

Summary :

10 Best Places To Visit In January: इस साल जनवरी में आप भी ठंडी वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत की ये स्नोफॉल डेस्टिनेशन सबसे बेस्ट हैं। जहां आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। इस मौसम में सर्दियों का मजा लेने के लिए सबसे सुनहरे और यादगार पलों में से एक होता है। भारत में स्नोफॉल देखने का सबसे अच्छा समय दिसंबर-जनवरी का होता है। उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर से नॉर्थ-ईस्ट तक ऐसी कई जगह हैं, जहां हर साल सर्दियों में स्नोफॉल का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। आइए आज…

10 Best Places To Visit In January: इस साल जनवरी में आप भी ठंडी वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत की ये स्नोफॉल डेस्टिनेशन सबसे बेस्ट हैं। जहां आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। इस मौसम में सर्दियों का मजा लेने के लिए सबसे सुनहरे और यादगार पलों में से एक होता है। भारत में स्नोफॉल देखने का सबसे अच्छा समय दिसंबर-जनवरी का होता है। उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर से नॉर्थ-ईस्ट तक ऐसी कई जगह हैं, जहां हर साल सर्दियों में स्नोफॉल का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। आइए आज 10 ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप स्नोफॉल का लुत्फ उठा सकते हैं।

10 Best Places To Visit In January: जनवरी में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन

1. मनाली, हिमाचल प्रदेश

places to see in winter in india
places to see in winter in india (Source: social media)

हिमाचल प्रदेश को एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। दिल्ली-एनसीआर के लोग इसे किसी जन्नत से कम नहीं मानते हैं। मनाली में सीजन का पहला स्नोफॉल नवंबर में होता है। जनवरी आते-आते पूरा शहर बर्फ की चादर से ढक जाता है और ठंडी हवाएं चलने लगती हैं।

2. धनोल्टी, उत्तराखंड

10 Best Places To Visit In January
10 Best Places To Visit In January

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मौजूद धनोल्टी एक बेहतरीन हिलस्टेशन है। यहां के बर्फीले इलाके में आप स्कीइंग कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। हालांकि, कई बार ज्यादा स्नोफॉल होने पर कैंपिंग बंद हो जाती है। इसके बाद आप रिजॉर्ट में ठहर सकते हैं। दिसंबर से फरवरी के बीच यहां का मौसम सबसे अच्छा होता है।

3. अल्मोड़ा, उत्तराखंड

places to visit in january
places to visit in january

उत्तराखंड के वादियों में बसा अल्मोड़ा भी एक अच्छा टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है। इस जगह से हिमालय के बर्फीले पहाड़ों का शानदार नजारा देखने को मिलता है। यहां करीब 200 साल पुराना लाला बाजार, चिताई और नंदा देवी मंदिर सबसे ज्यादा फेमस टूरिस्ट स्पॉट माने जाते हैं। दिसंबर से जनवरी के बीच यहां स्नोफॉल कभी भी हो सकता है।

4. गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

places to visit in january
places to visit in january

गुलमर्ग का खूबसूरत नजारा दिसंबर के महीने में टूरिस्ट को अपनी तरफ आकर्षित करता है। पश्चिमी हिमालय में पीर पंजाल रेंज में स्थित गुलमर्ग आपकी ट्रैवल जर्नी का सबसे खूबसूरत हिस्सा हो सकता है। गुलमर्ग का उच्च तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन दिसंबर-जनवरी के बीच यहा तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। यहां आप स्नोफॉल के अलावा स्कीइंग और केबल कार राइडिंग का मजा भी ले सकते हैं।

5. तवांग, अरुणाचल प्रदेश

places to see in winter in india
places to see in winter in india (Source: social media)

तवांग घूमने के लिए दिसंबर का महीना सबसे बेस्ट माना जाता है। खासतौर से, अगर आप स्नोफॉल देखने के शौकीन हैं, तो आपके लिए ये जगह सबसे अच्छी होगी। तवांग अपने खूबसूरत मठों और दार्शनिक स्थलों के लिए भी काफी फेमस है।

6. औली, उत्तराखंड

places to visit in january
places to visit in january

औली को भारत का मिली स्विट्जरलैंड कहा जाता है। अगर आप स्कीइंग या स्नोफॉल का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो इस टूरिस्ट स्पॉट पर जाने का प्लान कर सकते हैं। नवंबर से मार्च के बीच यहां हर टूरिस्ट की भीड़ लगी होती है। दिसंबर से जनवरी के बीच यहां आए दिन स्नोफॉल होती रहती है।

7. लंबासिंगी, आंध्र प्रदेश

places to see in winter in india
places to see in winter in india

विशाखापटनम के चिंतापल्लीमंडल के पूर्व घाट में स्थित लंबासिंगी एक बेहद खूबसूरत गांव है। अगर आप स्नोफॉल के बीच कुछ अच्छा समय गुजारना चाहते है, तो नवंबर से जनवरी के बीच यहां कभी भी जा सकते हैं। यह गांव ऑर्गेनिक कॉफी, हरे-भरे ग्रामीण इलाके, धुंधभरी सुबह और पानी के झरनों के लिए भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

8. दार्जिलिंग, वेस्ट बंगाल

places to see in winter in india
places to see in winter in india (Source: social media)

दार्जिलिंग को बंगाल का मनाली कहा जाता है। हिमालय की तलहटी में बसा यह शहर दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी कंचनजंगा के नजारे के लिए बड़ी प्रसिद्ध है। इसके अलावा पर्यटक यहां चलने वाली टॉय ट्रेन का लुत्फ उठाना कभी नहीं भूलते हैं। हालांकि, यहां स्नोफॉल अब बहुत मुश्किल से देखने को मिलती है।

9. मुन्सियारी, उत्तराखंड

places to see in winter in india
places to see in winter in india

उत्तराखंड में बसे मुन्सियारी को छोटा कश्मीर कहा जाता है। इस लाजवाब हिल स्टेशन से आप हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़ों का नाजारा देख सकते हैं। यह एक बेहतरीन ट्रैकिंग डेस्टिनेशन भी है। आप नमिक ग्लैशियर और पंछुली पंचचुली पहाड़ पर ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं। स्नोफॉल के बीच यहां का दिलकश नजारा आपके सबसे यादगार पलों में से एक हो सकता है।

10. नैनीताल, उत्तराखंड

places to visit in january
places to visit in january

खूबसूरत झीलों से घिरा नैनीताल भी एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है। झीलों में नौका की सैर के लिए यहां हर साल टूरिस्ट आते हैं। यहां नैनीताल ज़ू भी आकर्षक का बड़ा केंद्र है। खरीदारी करने के लिए पास में मॉलरोड भी है, जहां एक पुराना बाजार लगता है। आप यहां से भीम ताल की तरफ भी जा सकते हैं। जनवरी के महीने में यहां अक्सर स्नोफॉल होती है।

Also Read: New Year से पहले IRCTC का शानदार ऑफर, सिर्फ ₹60,000 में घूमिए Assam and Meghalaya

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।