IRCTC Assam & Meghalaya Tour Package: अगर आप इस न्यू ईयर से पहले किसी खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको उत्तर पूर्व भारत के दो खूबसूरत राज्य असम और मेघालय घूमने का मौका मिलेगा। असम और मेघालय के हरे-भरे पर्वत, बादलों से घिरी घाटियां, सुंदर झरने यहां की प्राकृतिक खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

यहां के पर्यावरणीय संतुलन, स्वच्छता और स्थानीय समुदायों ने राज्य की प्राकृतिक संपदा को समृद्धि करने का काम किया है। इसलिए जिन लोगों को हरी-भरी जगह पसंद हैं। उनके लिए असम और मेघालय दोनों जगह घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के असम और मेघालय टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।
IRCTC Assam & Meghalaya Tour Package: असम और मेघालय घूमने के लिए आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर

- इस टूर पैकेज में अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी प्रकार की झंझटों का सामना नहीं करना होगा।
- आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम कर रखा है।
- इस टूर पैकेज का नाम Assam & Meghalaya ex Chennai है।
- इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा कुल 5 रातों और 6 दिनों तक कराई जाएगी।
- इस पैकेज के अंतर्गत आपको शिलांग, चेरापूंजी, मावलिन्नोंग, काजीरंगा घुमाया जाएगा।
- आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत दिसंबर 2025 को चेन्नई से हो रही है।
- आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी।
- इसके अलावा आपको अन्य जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है।
- टूर पैकेज में आपके रहने के लिए होटल, खाने पीने के साथ-साथ गाइड की व्यवस्था भी की गई है।
- इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी टूर पैकेज

वहीं बात अगर इस टूर पैकेज के किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की सोच रहे हैं। ऐसे में आपको 60,700 रुपये किराये के रूप में देने हैं। अगर ट्रिप पर दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति किराया 45,500 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 44,300 रुपये है।



















