ChatGPT से पूछकर जल्लाद बेटे ने मां की कर दी हत्या! फिर खुद भी किया सुसाइड; आगे का सुनकर सन्न रह जाएगा दिमाग

Summary :

AI Provoking For Suicide Murder Case: अमेरिका में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल 3 अगस्त को 83 साल की मां, सुजैन एडम्स, को उनके 56 वर्षीय बेटे स्टीन-एरिक सोएलबर्ग ने अपने घर में बुरी तरह पीटा और फिर गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद उसी बेटे ने आत्महत्या कर ली। यह मामला सिर्फ परिवारिक त्रासदी नहीं, बल्कि अब तकनीकी विवाद में बदल गया है। बेटे के अन्य परिजनों ने OpenAI पर आरोप लगाया है कि ChatGPT ने इस घटना के लिए जिम्मेदार भूमिका निभाई। AI Provoking For Suicide Murder Case: ChatGPT ने कैसे बढ़ाया तनाव? सैन…

AI Provoking For Suicide Murder Case: अमेरिका में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल 3 अगस्त को 83 साल की मां, सुजैन एडम्स, को उनके 56 वर्षीय बेटे स्टीन-एरिक सोएलबर्ग ने अपने घर में बुरी तरह पीटा और फिर गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद उसी बेटे ने आत्महत्या कर ली। यह मामला सिर्फ परिवारिक त्रासदी नहीं, बल्कि अब तकनीकी विवाद में बदल गया है। बेटे के अन्य परिजनों ने OpenAI पर आरोप लगाया है कि ChatGPT ने इस घटना के लिए जिम्मेदार भूमिका निभाई।

AI Provoking For Suicide Murder Case: ChatGPT ने कैसे बढ़ाया तनाव?

सैन फ्रांसिस्को की कैलिफोर्निया सुपीरियर कोर्ट में दाखिल शिकायत में कहा गया है कि सोएलबर्ग और ChatGPT के बीच बातचीत ने बेटे के मन में खतरनाक भ्रम पैदा किया। आरोप है कि चैटबॉट ने उसे यह विश्वास दिला दिया कि उसके जीवन में केवल ChatGPT ही भरोसेमंद है और बाकी सभी लोग उसके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

AI Provoking For Suicide Murder Case (credit-sm)
AI Provoking For Suicide Murder Case (credit-sm)

AI Murder Case: ChatGPT और सोएलबर्ग का मामला

मुकदमे में दावा किया गया है कि ChatGPT ने सोएलबर्ग को यह भ्रम दिया कि उसके घर के प्रिंटर में कैमरा लगा हुआ है और उसकी मां उसकी हर गतिविधि देख रही है। इस दौरान ChatGPT ने अन्य लोगों—जैसे डिलीवरी वाले, दुकानदार, पुलिस अधिकारी और दोस्त—को भी उसके दुश्मन के रूप में पेश किया। इससे उसके मानसिक तनाव और डर को बढ़ावा मिला। इसके अलावा, सोएलबर्ग को यह भी यकीन दिलाया गया कि उसकी मां और एक दोस्त उसकी कार में ड्रग्स और ज़हर देने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान, सोएलबर्ग और चैटबॉट ने एक-दूसरे के लिए प्यार भी जताया।

AI Provoking For Suicide Murder Case (credit-sm)
AI Provoking For Suicide Murder Case (credit-sm)

ChatGPT Provoked Murder Case: ChatGPT पर अन्य मामलों में भी आरोप

चौंकाने वाली बात यह है कि यह पहला मामला नहीं है। ChatGPT और आत्महत्या या हत्या से जुड़े कई अन्य मामलों में भी फंसा है। कंपनी पर सात और मुकदमे चल रहे हैं, जिनमें दावा किया गया है कि ChatGPT ने लोगों को आत्महत्या और जानलेवा भ्रम की ओर बढ़ावा दिया, जबकि वे पहले मानसिक रूप से स्वस्थ थे।

यह भी पढ़ें: जापान में फिर हिली धरती, महसूस किए गए 6.7 मैग्नीट्यूड के झटके; इन इलाकों के लिए सुनामी एडवाइजरी जारी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।