इस New Year आप भी Uttarakhand घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो IRCTC लाया है खाने, ठहरने और घूमने का फुल पैकेज

IRCTC Tour Package for Auli

IRCTC Tour Package for Auli: अगर आप सुकून से अपने परिवार के साथ पहाड़ों पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए IRCTC का ये टूर पैकेज बेस्ट होगा। आपको बता दें कि IRCTC ने पहाड़ों पर घूमने के लिए Uttarakhand पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में आपको औली, देहरादून, हरिद्वार, मसूरी समेत कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। तो चलिए जानते हैं, IRCTC पैकेज कैसे बुक कर सकते हैं। IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम Uttarakhand Simply Heaven है। इस पैकेज में आपको 5 रात और 6 दिन घूमने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत गोरखपुर से होगी।

IRCTC Tour Package for Auli: नए साल पर IRCTC का बेहतरीन पैकेज

IRCTC Tour Package for Auli
IRCTC Tour Package for Auli (Source: social media)

पैकेज में घूमने की जगह और दिन

  • पैकेज में आपको देहरादून, हरिद्वार, मसूरी, ऋषिकेश, औली घूमने का मौका मिलेगा।
  • यह ट्रिप 05 रात और 06 दिनों की होगी।

Uttrakhand Tour Guide: खर्च कितना आएगा

  1. इस पैकेज को बुक करने के लिए आपके 16,880 रुपये खर्च होंगे। इस पैकेज में आपको 2AC और 3AC से सफर करने का मौका मिलेगा।
  2. 2AC और 3 AC के पैकेज का किराया भी अलग-अलग है। अगर आप 2AC पैकेज बुक करते हैं, तो आपको सिंगल शेयरिंग के लिए ₹38,180 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं आपको डबल शेयरिंग के लिए ₹22,305, ट्रिपल शेयरिंग के लिए 18,250 रुपये खर्च करने होंगे।
  3. अगर आपके साथ इस ट्रिप में कोई 5 साल से 11 साल का बच्चा जाता है और उसके लिए आप अलग से बेड लेते हैं, तो आपको 15,035 रुपये खर्च करने होंगे।
  4. वहीं, अगर आपके साथ कोई 5 से 11 साल का बच्चा जाता है और आप अलग से बेड नहीं लेते हैं, तो आपको 10,455 रुपये देने होंगे।

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

Uttrakhand Trip package
Uttrakhand Trip package (Source: social media)
  1. पैकेज में आपको ट्रेन से आने-जाने का टिकट दिया जाएगा।
  2. पैकेज में आपको 1 रात को देहरादून और 2 रात को हरिद्वार में रहने का मौका मिलेगा।
  3. पैकेज के अनुसार सडान या SUV गाड़ी से आपको घूमने के लिए ले जाया जाएगा।
  4. पैकेज में आपको टैक्स, पार्किंग के लिए पैसे नहीं देने होंगे।

इस टूर पैकेज को बुक करने के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप मोबाइल ऐप के जरिए भी पैकेज बुक कर सकते हैं।

Also Read: इस Christmas आप भी घूमने की Best Destination की तलाश में हैं, तो देखें ये 5 Places

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।