इस Christmas आप भी घूमने की Best Destination की तलाश में हैं, तो देखें ये 5 Places

Summary :

Tourist Places for Christmas in India: इस दिसंबर अगर आप भी क्रिसमस पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार क्रिसमस पर लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है। यानी आप सिर्फ एक दिन की छुट्टी लेकर घूमने निकल सकते हैं। भारत में कई जगह ऐसी है, जहां दिसंबर का महीना किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। आज हम आपको क्रिसमस ट्रिप के लिए भारत की बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप दिसंबर की सर्दियों में अपनी छुट्टी को और भी यादगार बना सकते हैं। फेस्टिव सीजन में होटल जल्दी फुल हो जाते…

Tourist Places for Christmas in India: इस दिसंबर अगर आप भी क्रिसमस पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार क्रिसमस पर लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है। यानी आप सिर्फ एक दिन की छुट्टी लेकर घूमने निकल सकते हैं। भारत में कई जगह ऐसी है, जहां दिसंबर का महीना किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। आज हम आपको क्रिसमस ट्रिप के लिए भारत की बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप दिसंबर की सर्दियों में अपनी छुट्टी को और भी यादगार बना सकते हैं।

फेस्टिव सीजन में होटल जल्दी फुल हो जाते हैं। इसलिए आपको पहले ही बुकिंग कर लेनी चाहिए। ये कुछ ऐसे प्लेस हैं, जहां आप बजट के अनुसार घूम सकते हैं। आइए जानते हैं, वो कौन-कौन सी डेस्टिनेशन है।

Tourist Places for Christmas in India: क्रिसमस पर घूमने के लिए भारत की बेस्ट डेस्टिनेशन

1. गोवा – Goa

Places to visit on Christmas
Places to visit on Christmas (Source: social media)

भारत में अगर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट जगह की बात करें, तो सबसे पहला नाम गोआ का ही आता है। यहां क्रिसमस पर कास सेलिब्रेशन होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां बहुत ज्यादा सर्दी भी रहती है। यहां आप कैरोल सिंगिंग, द्विकलिंग लाइट्स, आतिशाजी समेत कई चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं।

2. पुड्डुचेरी – Puducherry

Tourist Places for Christmas in India
Tourist Places for Christmas in India (Source: social media)

गोवा के अलावा आप क्रिसमस मनाने के लिए पुड्डुचेरी सबसे बेस्ट जगह है। यहां भी आप घूमने जा सकते हैं। यहां की स्पार्कल सजावट आपका मन मोह लेगी। यहां पर बनने वाला रम केक बेहद खास होता है। अगर आप यहां जाएं, तो इस केक को एक बार जरूर ट्राई करें।

3. लक्षद्वीप आईलैंड – Lakshadweep Islands

Places to visit on Christmas
Places to visit on Christmas (Source: social media)

अगर आप भारत में ही मालदीव जैसी फीलिंग्स लेना चाहते हैं, तो आप क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए लक्षद्वीप आईलैंड जा सकते हैं। यहां बंगाराम और कदम्ट द्वीप स्कूबा डाइविंग आप कर ही सकते हैं। साथ ही यहां की पार्टी भी बेहद खास होती हैं।

4. जयपुर – Jaipur

best places in christmas
best places in christmas (Source: social media)

शाही अंदाज में क्रिसमस का जश्न मनाना हो तो जयपुर से बेस्ट जगह कोई हो ही नहीं सकती है। दिसंबर में पिंक सिटी रंगों और रोशनी से सज जाती है। आप हेरिटेज होटल में राॅयल गेट टूगेदर, क्रिसमस भोज, सांस्कृतिक नाइट्स और नाहरगढ़ से क्रिसमस की आतिशबाजी देखने जा सकते हैं।

5. मनाली – Manali

Places to visit on Christmas
Places to visit on Christmas (Source: social media)

रोमांच, बर्फ और स्टाइलिश क्रिसमस पार्टी के लिए दिसंबर में मनाली जरूर जाएं। यहां भीड़ बहुत होती है लेकिन जब पार्टी शुरू होती है, तो वहां की वाइब ही कुछ अलग होती है। बर्फ के बीच बोनफायर, कैफे कल्चर और क्रिसमस की अजीब-सी गर्माहट का अनुभव लेने के लिए मनाली जाने का फैसला एकदम परफेक्ट होगा। यहां आप सोलांग वैली में एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज, ओल्ड मनाली में कैफे और लाइव म्यूजिक का लुत्फ उठा सकते हैं।

Also Read: दुनिया के इन देशों में Rent पर खरीदे जाते हैं Boyfriend, जानकर हो जाएंगे हैरान

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।