Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Colletion Day 1: कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके कपिल शर्मा हर बार अपने टीवी शो के जरिए दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहते हैं। छोटे पर्दे पर उनकी पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन जब बात बड़े पर्दे की आती है तो हालात थोड़े अलग ही नजर आते हैं। बता दें, कपिल शर्मा की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ आखिरकार 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
फिल्म को लेकर रिलीज से पहले अच्छा-खासा बज़ देखने को मिला था लेकिन ओपनिंग डे के बॉक्स ऑफिस आंकड़े उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। इसी बीच चलिए आपको बताते है कि फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Colletion Day 1

जानकारी के अनुसार, फिल्म की पहले दिन की कमाई ने मेकर्स को थोड़ा निराश कर दिया है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह आंकड़ा फिल्म की पॉपुलैरिटी और कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग को देखते हुए कम माना जा रहा है। माना जा रहा था कि फिल्म पहले दिन कम से कम 2 से 3 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग ले सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
हालांकि, फिल्म को लेकर उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। बता दें, यह एक साफ-सुथरी फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसे परिवार के साथ देखा जा सकता है। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल आ सकता है, क्योंकि दर्शक आमतौर पर इस तरह की फिल्मों को शनिवार और रविवार को देखना पसंद करते हैं।
Kapil Sharma vs Ranveer Singh: क्या धुरंधर से चटाई धूल?

‘किस किसको प्यार करूं 2’ की कमजोर ओपनिंग की सबसे बड़ी वजह रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को माना जा रहा है । यह फिल्म बीते हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। ‘धुरंधर’ को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीकेंड ही नहीं, बल्कि वीकडेज में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।
View this post on Instagram
रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस और फिल्म की कहानी ने दर्शकों फिल्म से बांध रखा है। ऐसे में जब एक मजबूत और पहले से सक्सेसफुल फिल्म सिनेमाघरों में मौजूद हो, तो नई रिलीज फिल्मों पर इसका असर पड़ना तय माना जाता है। ‘धुरंधर’ की मजबूत पकड़ ने कपिल शर्मा की फिल्म के लिए स्क्रीन और ऑडियंस दोनों को लिमिटेड कर दिया है।
दूसरी फिल्मों से मिली कड़ी टक्कर
बता दें, सिर्फ ‘धुरंधर’ ही नहीं, बल्कि कपिल शर्मा की फिल्म को बाकी रिलीज फिल्मों से भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी शुक्रवार को साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंडा 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ की मौजूदगी ने भी दर्शकों के ऑप्शंस बढ़ा दिए हैं। इन फिल्मों की वजह से ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को थिएटर स्पेस और दर्शकों का पूरा ध्यान नहीं मिल पा रहा है।
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Starcast: कहानी

‘किस किसको प्यार करूं 2’ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें कपिल शर्मा के साथ कई नए और जाने-पहचाने चेहरे नजर आ रहे हैं। फिल्म में त्रिधा चौधरी, आयशा खान, वरीना हुसैन, पारुल गुलाटी और मंजोत सिंह अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की कहानी में कॉमेडी के साथ-साथ रिश्तों में कन्फूज़न भी देखने को मिलती है, जो इसे दर्शकों के लिए और एंटरटेनिंग बनाता है।
क्या सुधर पाएगा बॉक्स ऑफिस गेम?

अब सभी की नजरें फिल्म के वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। अगर शनिवार और रविवार को फिल्म को अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिलता है, तो कमाई में सुधार हो सकता है। हालांकि, मजबूत मुकाबले के बीच ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस आसान नहीं होगी। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कपिल शर्मा की यह कॉमेडी फिल्म दर्शकों को कितना अट्रैक्ट कर पाती है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना पाती है या नहीं।
ये भी पढ़ें: लड़कियां तो…स्कूल के दिनों में Akshaye Khanna के प्यार में क्यों पागल थी बॉलीवुड एक्ट्रेस Kareena Kapoor?


Download Android App
Download iOS App




