लड़कियां तो…स्कूल के दिनों में Akshaye Khanna के प्यार में क्यों पागल थी बॉलीवुड एक्ट्रेस Kareena Kapoor?

Summary :

Akshaye Khanna Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों दर्शकों और क्रिटिक्स के बीच खूब चर्चा में है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज़ बना हुआ है और लोग इसकी कहानी के साथ-साथ कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर. माधवन जैसे बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस सबकेबीच सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं अक्षय खन्ना, जिन्होंने फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके पॉवरफुल किरदार और उनकी एक्टिंग को…

Akshaye Khanna Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों दर्शकों और क्रिटिक्स के बीच खूब चर्चा में है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज़ बना हुआ है और लोग इसकी कहानी के साथ-साथ कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर. माधवन जैसे बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस सबकेबीच सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं अक्षय खन्ना, जिन्होंने फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके पॉवरफुल किरदार और उनकी एक्टिंग को ऑडियंस द्वारा काफी पसंद किया जा यह है।

Akshaye Khanna and Kareena: करीना कपूर का वायरल हुआ क्लिप

Akshaye Khanna and Kareena
Akshaye Khanna and Kareena (Credit: Social Media)

अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस को लेकर न सिर्फ आम दर्शक बल्कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई सितारे भी खुलकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच अब करीना कपूर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। दरअसल, अक्षय खन्ना की तारीफों के बीच करीना कपूर का एक पुराना इंटरव्यू क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्टर के लिए अपने फैन मोमेंट्स शेयर करती नजर आ रही हैं।

“हर लड़की उन्हें पसंद करती थी”

Akshaye Khanna and Kareena
Akshaye Khanna and Kareena (Credit: Social Media)

वायरल हो रही यह वीडियो क्लिप करीना कपूर के करियर के शुरुआती दौर की बताई जा रही है। इस इंटरव्यू में करीना अक्षय खन्ना की एक्टिंग और पर्सनैलिटी की जमकर तारीफ करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने खुलासा किया था कि वह स्कूल के दिनों में अक्षय खन्ना के लिए काफी क्रेजी थीं। करीना के मुताबिक, उस वक्त अक्षय खन्ना इंडस्ट्री के सबसे बड़े हार्टथ्रोब्स में से एक थे और लगभग हर लड़की उन्हें पसंद करती थी।

करीना ने क्या कहा?

करीना ने इंटरव्यू में कहा था कि अक्षय खन्ना में इंटरनेशनल लेवल का टैलेंट है और वह हॉलीवुड में भी शानदार काम कर सकते हैं। उनके अनुसार, अक्षय की परफॉर्मेंस हमेशा ‘माइंड ब्लोइंग’ रहती है। इतना हो नहीं करीना ने ये भी कहा कि जब भी वह अक्षय खन्ना को स्क्रीन पर देखती हैं, तो वह उन्हें बेहद क्यूट और चार्मिंग लगते हैं। करीना ने उन्हें न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर बल्कि एक अच्छा इंसान भी बताया।

Akshaye Khanna Movies: 20 बार देखी ये फिल्म

Akshaye Khanna Movies
Akshaye Khanna Movies (Credit: Social Media)

करीना कपूर ने अपने फैन मोमेंट्स शेयर करते हुए यह भी बताया था कि वह अक्षय खन्ना की फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ को करीब 20 बार देख चुकी थीं। उनके मुताबिक, उस दौर में अक्षय खन्ना का क्रेज कुछ ऐसा था कि हर कोई उनके पीछे दीवाना था और वह खुद भी इसमें शामिल थीं। करीना ने हंसते हुए कहा कि वह भी बाकी लड़कियों की तरह अक्षय खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं।

करीना और अक्षय खन्ना की जोड़ी

बता दें, करीना कपूर और अक्षय खन्ना को साथ में प्रियदर्शन की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘हलचल’ में देखा गया था। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, अमरीश पुरी, परेश रावल, अरबाज खान और शक्ति कपूर जैसे कई दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे। बता दें, ‘हलचल’ आज भी दर्शकों के बीच यादगार फिल्मों में गिनी जाती है।

Akshaye Khanna Dhurandhar: वर्कफ्रंट

Akshaye Khanna Dhurandhar
Akshaye Khanna Dhurandhar (Credit: Social Media)

अगर अक्षय खन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह साल 2026 में निर्देशक प्रशांत वर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘महाकाली’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय शुक्राचार्य का किरदार निभाते दिखेंगे, जिसके लिए उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो चुका है और काफी चर्चा में है। वहीं करीना कपूर खान जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दिखाई देंगी।

चर्चा में रही पर्सनल लाइफ

बता दें, एक दौर में अक्षय खन्ना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे थे। उनका नाम करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंच गया था, लेकिन फैमिली रीसीज़न्स और करियर को लेकर मतभेद के चलते यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।फिलहाल, फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की दमदार परफॉर्मेंस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड और वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं और उनकी फैन फॉलोइंग आज भी उतनी ही मजबूत है।

ये भी पढ़ें: Iltija Mufti on Dhurandhar : फिल्म ‘धुरंधर’ पर इल्तिजा मुफ्ती का बयान “बॉलीवुड फिल्मों की तरह इस बार महिलाओं को सिर्फ…”

Yashika Jandwani