Heavy Rain Alert: देश में इस समय ठंड अपने अंतिम दौर पर है। पूरे देश में मौसम का मिज़ाज बदलने लगा है। उत्तर भारत में गर्मी ने दस्तक दे दी है, जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। बारिश के साथ ही तूफान की भी संभावना है, इस तूफान की रफ्तार 55 किलोमीटर तक हो सकती है। राजधानी दिल्ली में हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। आइए जानते हैं, देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Heavy Rain Alert: इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने 22 से 24 फरवरी तक देश के 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और तेलंगाना में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।
Delhi Weather

दिल्ली में आज यानी 22 फरवरी को आसमन साफ़ रहने का पूर्वानुमान है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। यहां फ़िलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि तापमान धीरे-धीरे ऊपर चढ़ रहा है, जिससे दोपहर के समय धूप थोड़ा चुभने लगी है।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिज़ाज बदल रहा है, सर्दी का असर अब कम होने लगा है। आज प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ जगहों पर कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में दिन में आसमान साफ़ रहेगा और दिन में तेज धूप होगी। IMD के मुताबिक, अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
Bihar Weather

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के कुछ जिलों में कोहरा और ठंड पड़ने की संभावना है। जिन इलाकों में कोहरा छाया रहेगा, उनमें पटना के मैदानी इलाके, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और खगड़िया शामिल हैं। 22 फरवरी को पटना का तापमान अधिकतम 29°C और न्यूनतम 16°C रहेगा।
यह भी पढ़ें: वेडिंग सीजन में बड़ा झटका! सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




