O Romeo Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड के धमाकेदार एक्टर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ रोमियो’ ने 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद धमाल मचा दिया था. वैलेंटाइन वीक में रिलीज होने की वजह से फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन धीरे-धीरे इसकी कमाई में अब गिरावट देख को मिल रही है.
‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है और अभी भी भारी संख्या में लोग इसे देखने के लिए थिएटर की ओर रुख कर रहे हैं. हालांकि फिर भी ना जानें क्यों फिर भी शाहिद की ये फिल्म स्लो स्पीड से आगे बढ़ रही है. तो चलिए एक नजर डाल लेते हैं इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्श पर.
O Romeo Movie: कैसी रही फिल्म की ग्रोथ

शाहिद कपूर की O Romeo को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए हैं. फिल्म ने फ्राइडे को 2.15 करोड़ का बिजनेस किया था. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले आठ दिनों में 49.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है, लेकिन अगर कमाई की बात करें तो वैसी ग्रोथ देखने को नही मिल रही है जैसी कि मेकर्स इससे उम्मीद लगा कर बैठे थे.
O Romeo Box Office Collection: ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ऐसे में शाहिद की ‘ओ रोमियो’ के नौवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. आठवें दिन के मुकाबले नौवें दिन इस फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है. सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 3.35 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इसी आंकड़े के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ ने 50 करोड़ के क्लब में एंट्री मारते हुए कुल 52.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, देशभर में ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन 62.46 करोड़ हो गया है.
Shahid Kapoor New Movies: थिएटरों में बरकरार O Romeo की कमाई

शनिवार को कमाई में आए इजाफे से पता चलता है कि ऑडियंस अभी भी फिल्म को थिएटरों में देखना पसंद कर रही है, लेकिन उतनी मात्रा में नहीं जितना की सोचा जा रहा था. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म आगे कितनी कमाई कर पाती है. वैसे ‘ओ रोमियो’ का बजट 120-150 करोड़ बताया जा रहा है. अगर इस हिसाब से देखा जाए तो इस धीमी रफ्तार के साथ फिल्म का बजट ही निकल जाए, वहीं बहुत बड़ी बात होगी.
बॉक्स ऑफिस ब्रेकडाउन (इंडिया नेट)
हफ्ते 1 का टोटल: 47.25 करोड़
दिन 8 (दूसरा शुक्रवार): 2.15 करोड़
दिन 9 (दूसरा शनिवार): 3.35 करोड़
टोटल: 52.60 करोड़
O Romeo Box Office Collection Day 9: इन फिल्मों से भी होगी ओ रोमियो की टक्कर

देखा जाए तो ओ ‘रोमियो’ शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ बनकर उभरी है, जिसने अपने पहले वीकेंड में 47 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की ‘दो दिवाने सहर में’ और तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ भी रिलीज हो चुकी है. तो इन फिल्मों की वजह से ‘ओ रोमियो’ के कलेक्शन पर कैसा असर पड़ेगा, ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा.
Read More: Toxic फिल्म का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, फैंस ने टीजर पर लुटाया जमकर प्यार


Download Android App
Download iOS App




